ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: बिहार में यहां हीरो एजेंसी में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपए का नुकसान

Bihar News: मोतिहारी के हीरो एजेंसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 3-4 करोड़ रुपये की बाइक और स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक। अग्निशमन टीम ने जैसे-तैसे काबू पाया..

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी के तालिमपूर में जय बजरंग मोटर हीरो एजेंसी में भीषण आग लगने से 3-4 करोड़ रुपये की बाइक और स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक हो गए हैं। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।


बुधवार देर रात तालिमपूर में स्थित जय बजरंग मोटर हीरो एजेंसी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि विजयदशमी के लिए मंगाई गईं नई बाइक और स्पेयर पार्ट्स जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अगलगी से लगभग 3-4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।


इस घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की तीव्रता के कारण दमकल कर्मियों को इसे नियंत्रित करने में काफी समय लगा।


पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शॉर्ट सर्किट की पुष्टि के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में दहशत पैदा कर दी है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम