ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: एक करोड़ की अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, राज्य को 'उड़ता बिहार' बनाने में लगे हैं अपराधी

Bihar News: मोतिहारी में STF और पुलिस ने एक करोड़ की अफीम के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। नेपाल से गहनों के डिब्बे में छिपाकर लाई जा रही थी अफीम।

Bihar News
एक करोड़ की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और मोतिहारी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर एक लग्जरी कार से लगभग एक करोड़ रुपये की अंतरराष्ट्रीय कीमत की अफीम बरामद की है। इस दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो नेपाल के रास्ते गहनों के डिब्बे में अफीम छिपाकर ला रहे थे।


मोतिहारी पुलिस और STF को सूचना मिली थी कि नेपाल के रास्ते चार तस्कर एक लग्जरी कार में गहनों के डिब्बे में अफीम छिपाकर तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर ढाका थाना क्षेत्र के एक कॉलेज के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान करीब एक करोड़ रुपये की अंतरराष्ट्रीय कीमत की अफीम बरामद की गई। 


पुलिस ने चार तस्करों महेंद्र शाह, नंदलाल, उमेश महतो और विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। STF और मोतिहारी पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्करों को धर दबोचा।


पुलिस ने बरामद अफीम, कार और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया और तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि यह अफीम कहां से लाई गई थी और इसका गंतव्य क्या था। 


मोतिहारी पुलिस और STF नशे की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस कार्रवाई को उसी अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। पुलिस ने तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने और अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए जांच और तेज कर दी है।


सोहराब आलम की रिपोर्ट