ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: भारत-नेपाल बॉर्डर पर तस्करों और SSB के बीच हिंसक झड़प, 4 जवान घायल

Bihar News: मोतिहारी के अगरवा बॉर्डर पर खाद तस्करों और SSB जवानों के बीच झड़प, तस्करों ने ईंट-पत्थरों से किया हमला। SSB की हवाई फायरिंग, 16 बोरी यूरिया जब्त। चार जवान घायल, FIR दर्ज।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी के भारत-नेपाल सीमावर्ती अगरवा और रेगानिया गांव में खाद तस्करों और SSB जवानों के बीच हिंसक झड़प हुई है। तस्करों ने ईंट-पत्थरों से हमला किया है, जिसके जवाब में SSB ने हवाई फायरिंग की। इस दौरान चार SSB जवान घायल हो गए और 16 बोरी यूरिया खाद जब्त की गई। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ FIR दर्ज की है।


यह घटना शुक्रवार देर रात मोतिहारी के अगरवा और रेगानिया गांव के बीच भारत-नेपाल सीमा पर हुई है। लगभग 300 तस्करों ने 10-15 SSB जवानों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में SSB ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की, जिसके बाद तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल सीमा की ओर भाग गए।


SSB ने चार साइकिलों के साथ 16 बोरी यूरिया खाद जब्त की है। हमले में चार SSB जवान घायल हो गए, जिनका इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। SSB कमांडेंट प्रफुल कुमार ने घटनास्थल का दौरा कर जवानों से मुलाकात की और अज्ञात तस्करों के खिलाफ दरपा थाने में FIR दर्ज कराई है।


जानकारी के अनुसार रेगानिया गांव में 9 लाइसेंसी खाद की दुकानें हैं, जो तस्करी को बढ़ावा देने का कारण बन रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन भारी मात्रा में यूरिया की तस्करी नेपाल में हो रही है। SSB ने खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए सर्च अभियान तेज कर दिया है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम, मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण