ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: स्नान करने के दौरान नदी में डूबे तीन बच्चे, दो की मौत, एक को लोगों ने बचाया

Bihar News: मोतिहारी के सुगौली में सिकरहना नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए. एक बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया गया, एक का शव बरामद हुआ और तीसरे की तलाश जारी है.

Bihar News
दो बच्चों की मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथवलिया गांव के समीप सिकरहना नदी में स्नान के दौरान तीन बच्चे डूब गए। हादसे में एक बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक का शव बरामद हुआ है और एक बच्चे की तलाश अब भी जारी है।


घटना शुक्रवार को उस समय घटी जब कुछ बच्चे नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। उनके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत 14 वर्षीय नाजमा खातून, जो एहसान मियां की पुत्री हैं, को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


घटना में हसमुद्दीन अंसारी की 13 वर्षीय पुत्री नाजेया खातून का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि मुस्तकीम अंसारी के 6 वर्षीय पुत्र शहजाद आलम की तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। 


स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, और एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में गहरा शोक है।

रिपोर्टर: सोहराब आलम, मोतिहारी 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता