ब्रेकिंग
रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड

बिहार : बाइक से जा रहे 2 लड़कों की मौत, एक बुरी तरफ जख्मी

MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. इस हादसे में दो लड़कों की मौत हो गई है. इस घटना में एक लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है.इस एक्सीडेंट के बाद

बिहार : बाइक से जा रहे 2 लड़कों की मौत, एक बुरी तरफ जख्मी
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. इस हादसे में दो लड़कों की मौत हो गई है. इस घटना में एक लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है.इस एक्सीडेंट के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


घटना रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के रामगढ़वा नारीरगिर चौक पेट्रोल पंप के पास की है. मृत लड़कों की पहचान आदापुर प्रखंड भवानीपुर पंचायत के भवानीपुर गांव निवासी शत्रुघ्न कुशवाहा का पुत्र 18 हरिओम और पुनदेव कुशवाहा का पुत्र 17 बुन्नीलाल के रूप में की गई है. 


बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर तीन लड़के अपने मामा के घर जा रहे थे. इस दौरान नारीरगिर पेट्रोल पंप के समीप अपाची बाइक से आ रहे युवक ने पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में हरिओम की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई. वहीं, दूसरे युवक बुन्नीलाल की मौत मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. साथ ही बिजली पासवान (16) का इलाज चल रहा है. 


बताया जा रहा है कि दोनों मृतक एक ही परिवार के हैं. घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. परिजनों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये मोतिहारी भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद मृतकों का अंतिम संस्कार होगा. 

टैग्स