ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

भयानक एक्सीडेंट : तेज रफ्तार पिकअप ने 3 लोगों को रौंदा, तीनों की स्पॉट डेथ

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है.

भयानक एक्सीडेंट : तेज रफ्तार पिकअप ने 3 लोगों को रौंदा, तीनों की स्पॉट डेथ
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनकट चौक के पास हुई. बताया जा रहा है कि एक तेज रफ़्तार पिकअप वैन ने बाइक और साइकिल सवार तीन लोगों को रौंद दिया. हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. 


घटनास्थल पर पहुंचते ही पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. उनका कहना है कि चौक पर इस तरह के हादसे अब आम हो गए हैं. पुलिस को तुरंत इस मामले में  सख्त कदम उठाना चाहिए.