ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार: एक साथ दो सगी बहनों का शव मिलने से सनसनी, एक की किचन और दूसरी की हॉल में मिली लाश

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से है, जहां एक साथ दो सगी बहनों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बुधवार की देर शाम दोनों बहनों का शव घर के अलग-अलग कमरे से बरामद किया गया। घटना बंज

बिहार: एक साथ दो सगी बहनों का शव मिलने से सनसनी, एक की किचन और दूसरी की हॉल में मिली लाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से है, जहां एक साथ दो सगी बहनों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बुधवार की देर शाम दोनों बहनों का शव घर के अलग-अलग कमरे से बरामद किया गया। घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के गमहरिया गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि मृतक लड़कियों का पिता पत्नी को लाने के लिए रक्सौल गया हुआ था। दोनों बहनें अपने दादा के साथ घर में थीं। मृतक बच्चियों के पिता ने बताया कि वह जब घर लौटा तो उसने घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। बाद में वह सीढ़ी के रास्ते घर में घुला तो एक का शव हॉल में लटका हुआ था वहीं दूसरी लड़की का शव किचेन में फंदे से लटका पाया। 


जानकारी के मुताबिक साल 2014 में दोनों बहनों की मां का शव भी इसी तरह से फंदे से लटका हुआ पाया गया था। पहली पत्नी की मौत के बाद दोनों बहनों के पिता चंद्रशेखर सिंह ने दूसरी शादी कर ली थी। जिसके बाद सौतेली मां दोनों बहनों को प्रताड़ित करती रहती थी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बंजरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।

टैग्स