ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूद

बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण की वोटिंग कल, अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने की ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर होगा। इस चरण में 3.70 करोड़ से अधिक मतदाता 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मोतिहारी में अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने मतदाता जागरूकता अभियान में लोगों से..

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में दो चरणों में मतदान हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को संपन्न हो गया अब 11 नवंबर यानि कल दूसरे चरण का मतदान होने को है। जिसकी सारी तैयारियां चुनाव आयोग ने कर ली है। दूसरे चरण का मतदान 20 जिलों के 122 विधानसभा सीट के लिए होगा। जहां 1302 उम्मीदवारों का किस्मत कल ईवीएम में कैद हो जाएगा। 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता 11 नवंबर को अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए चुनाव आयोग के द्वारा जागरूक किया जा रहा है।


 वोटरों को चुनाव के प्रति जागरूक करने के लिए मोतिहारीं पहुंची प्रसिद्ध अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने लोगों से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कहा कि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। मोतिहारीं के गांधी सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य स्वीप आइकॉन अभिनेत्री नीतू चंद्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थी। वही अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने विशेष कर महिलाओं से अपील किया कि आप अपना भविष्य और अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का बढ़-चढ़कर प्रयोग करें। 


प्रसिद्ध अभिनेत्री व राज्य की स्वीप आईकोन नीतू चंद्रा ने मतदाता जागरूकता अभियान के मौके पर कहा कि आप लोग शपथ लें कि अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नीतू चंद्रा ने पहली बार वोट करने वाले युवाओं से भी यह अपील किया कि आप भी लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लें और बढ़-चढ़ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आप इतना वोट करें कि पहले चरण का रिकॉर्ड टूट जाए। दूसरे चरण में भी वोटिंग प्रतिशत बढ़कर सामने आए। नीतू चंद्रा ने बिहार के मतदाताओं से कहा कि पहले मतदान करें फिर जलपान करें।

संबंधित खबरें