ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Bihar Education News: रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर शिक्षा सेवा के अफसर हुए सस्पेंड, विभागीय कार्यवाही भी चलेगी

Bihar Education News रिश्वतखोरी के आरोप में घिर शिक्षा सेवा के एक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया है. जिलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने एक्शन लिया है.

Bihar Education News, Bihar Education Department, bihar government school, bihar news, bihar samachar, today bihar news
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Education News: रिश्वतखोरी के आरोप में घिर शिक्षा विभाग के अधिकारी को सस्पेंड किया गया है. साथ ही विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने आदेश जारी किया है. जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है. 

शिक्षा विभाग ने गंभीर आरोपों में घिरे शिक्षा सेवा के एक अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है. पूर्वी चंपारण के जिला पदाधिकारी ने 29 नवंबर 2024 को मोतिहारी के जिला शिक्षा पदाधिकारी को रामगढ़वा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामाधार पांडे के खिलाफ आरोप पत्र गठित कर अनुशासनिक कार्रवाई करने को कहा था. 

12 दिसंबर 2024 को आरोपी बीईओ रामाधार पांडेय से स्पष्टीकरण की मांग की गई .उन्होंने अपना जवाब दिया,जिससे विभाग संतुष्ट नहीं हुआ. आरोपों की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामाधार पांडेय को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया है. तिरहुत प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है . जबकि पूर्वी चंपारण के डीपीओ स्थापना को उपस्थापन पदाधिकारी बनाया गया है. शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि विभागीय कार्यवाही पूर्ण कर 45 दिनों के अंदर जांच प्रतिवेदन दें.