ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

तेंदुए के बच्चे को पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, अब इस कारण से दहशत में हैं लोग

ग्रामीणों ने तेंदुआ के बच्चे को बगीचे से पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया है। अब लोग काफी दहशत में हैं और घर से निकलने से भी डर रहे हैं। आखिर ग्रामीणों के इस डर का कारण क्या हैं? इसे जानने के लिए पूरी खबर पढ़िये..

BIHAR
तेंदुआ के बच्चे को पकड़ा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा प्रखंड स्थित अमोदेई गांव में तेंदुआ का बच्चा मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। सुबह में जब ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे तभी अमोदेई बगीचे के पास तेंदुआ की बच्चा दिखाई  दिया। जो कड़ाके की ठंड से कांप रहा था। ग्रामीणों ने तेंदुए के बच्चे को पकड़ लिया और गांव में लेकर चले गये। 


ग्रामीणों ने तेंदुए के बच्चें को पकड़कर पिजड़े में डाल दिया। पकड़े गये तेंदुए के बच्चे का वजन करीब 10 किलो है। कपकपाती ठंड से कांप रहे तेंदुए के बच्चे के लिए ग्रामीणों ने अलाव जलाया। तब जाकर कुछ देर बाद ठंड से कांप रहा तेंदुआ का बच्चा सामान्य हो पाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी। 


तेंदुआ के बच्चे के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही मोतिहारी वन विभाग की टीम गांव में पहुंची जहां तेंदुआ के बच्चे को अपने साथ ले गयी। अब गांव के लोग इस बात को लेकर दहशत में हैं कि जब तेंदुआ का बच्चा मिला है तब उसकी मां भी जरूर होगी। वो कभी भी गांव वालों पर हमला कर सकती है। लोग रात में घर से निकलने से डर रहे हैं और अकेले खेत और बगीचे की तरफ जाने से  भी डरने लगे हैं।    

सोहराब आलम की रिपोर्ट

टैग्स