ब्रेकिंग
सैलरी नहीं मिलने के तेजस्वी यादव के दावे को सरकार ने किया खारिज, वित्त मंत्री ने बताई असली बातबिहार रेरा अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह बने केंद्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य, 3 साल के लिए हुई नियुक्तिबिहार में भू-माफिया और सीओ की बातचीत का ऑडियो वायरल, DM ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश; सरकारी जमीन पर थी बुरी नजरBihar Bhumi: बिहार में जमीन मापी की नई व्यवस्था लागू, नई समयसीमा तय; इतने दिन में पूरा होगा काम‘सांप पर भरोसा कर लेना लेकिन बीजेपी पर नहीं’ ममता बनर्जी का बड़ा हमला, असम चुनाव में बाहरी वोटर लाने का आरोपसैलरी नहीं मिलने के तेजस्वी यादव के दावे को सरकार ने किया खारिज, वित्त मंत्री ने बताई असली बातबिहार रेरा अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह बने केंद्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य, 3 साल के लिए हुई नियुक्तिबिहार में भू-माफिया और सीओ की बातचीत का ऑडियो वायरल, DM ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश; सरकारी जमीन पर थी बुरी नजरBihar Bhumi: बिहार में जमीन मापी की नई व्यवस्था लागू, नई समयसीमा तय; इतने दिन में पूरा होगा काम‘सांप पर भरोसा कर लेना लेकिन बीजेपी पर नहीं’ ममता बनर्जी का बड़ा हमला, असम चुनाव में बाहरी वोटर लाने का आरोप

बुलेट की मांग बनी मौत की वजह? पूर्वी चंपारण में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। शुरुआती जानकारी में यह मामला दहेज विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, जिससे घटना और गंभीर नजर आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच...

बुलेट की मांग बनी मौत की वजह? पूर्वी चंपारण में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र से एक बार फिर दहेज लोभियों की क्रूरता की दर्दनाक तस्वीर सामने आई है, जहां 23 वर्षीय विवाहिता रूपा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया गया और आखिरकार उसकी जान ले ली गई।


जानकारी के अनुसार, रूपा कुमारी की शादी वर्ष 2023 में पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ ही महीनों बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदलने लगा। मृतका के भाई ने बताया कि पति और अन्य ससुराल वाले लगातार दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। जब परिवार यह मांग पूरी नहीं कर सका, तो रूपा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।


परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने रूपा की हत्या कर उसके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। इतना ही नहीं, मायके पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि रूपा के गहनों को ससुराल वालों ने बेच दिया था। घटना की खबर मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।


मृतका मूल रूप से पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। परिवार वालों का कहना है कि रूपा ने कई बार फोन पर अपनी पीड़ा साझा की थी और बताया था कि उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है। लेकिन परिवार यह सोचकर चुप रहा कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। किसी ने नहीं सोचा था कि यह प्रताड़ना उसकी जिंदगी छीन लेगी।


घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध पाया गया है, जिसके बाद पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। यदि दहेज हत्या की पुष्टि होती है, तो आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


(मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट)

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Ramakant kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें