ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

bihar crime : बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली,मौके पर हुई मौत ; इलाके में हडकंप का माहौल

पूर्वी चंपारण का जिला मुख्यालय मोतिहारी में आपसी विवाद में बड़े भाई ने अपने सहोदर भाई को गोली मार दी। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

bihar crime
गोली मारकर हत्या
© google
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकलकर सामने आ रहा है। जहां संपत्ति के लिए रिश्ते का खून कर दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण का जिला मुख्यालय मोतिहारी में आपसी विवाद में बड़े भाई ने अपने सहोदर भाई को गोली मार दी। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी भाई को पकड़ लिया है। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इसके साथ ही मामले की जांच को लेकर टीम भी गठीत कर लिया गया है। 


बताया जा रहा है कि, घटना दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव की है। घरेलू विवाद में सहोदर भाई ने भाई को गोली मार दी। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे की घटना बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मोतिहारी के दरपा थाने में घायल छोटे भाई का नाम सुशील कुमार सिंह है, जिसे उनके सहोदर बड़े भाई पंकज सिंह ने गोली मार दी। घायल सुशील कुमार सिंह को मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सुशील सिंह के गले में गोली लगी है। डॉक्टर गोली निकालने में जुट गए हैं, लेकिन स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सुशील के सीने में छह गोलियां मारी गई हैं। 


इधर, घटना की सूचना घायल के परिजनों ने फोन पर दरपा थाना पुलिस को दी। आनन-फानन में थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोली मारने के आरोपी पंकज सिंह को दरपा पुलिस ने पकड़ लिया और हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने एक हथियार भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि इसी से सुशील सिंह को गोली मारी गयी लेकिन, इसकी पुष्टि खबर लिखे जाने तक नहीं की गयी।