ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

भूमि विवाद में सुबह -सुबह फायरिंग, चपेट में आई लड़की की मौत; आधा दर्जन लोग जख्मी

EAST CHAMPARAN : बिहार में अपारधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्वीं चंपारण से निकल कर सामने आ रहा ह

भूमि विवाद में सुबह -सुबह फायरिंग, चपेट में आई लड़की की मौत; आधा दर्जन लोग जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

EAST CHAMPARAN : बिहार में अपारधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्वीं चंपारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सुबह -सुबह फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। गोलीबारी में 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया और घटना की जांच जारी है। पुलिस टीम गांव में शांति बहाल करने के लिए कैंप कर रही है।


जानकारी के अनुसार, जिले के मधुबन थानाक्षेत्र के बांकी गांव में शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे दो पट्टीदारों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में चली गोली लगने से एक किशोरी की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हैं। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही  पकड़ीदयाल के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर कैंप कर रही है। 


बताया गया है कि रामजी भगत और प्रेम भगत के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। इसको लेकर शनिवार की सुबह दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। धारदार हथियार का उपयोग किया जाने लगा। इसी दौरान गोली चलने लगी। फायरिंग के दौरान एक गोली प्रेम भगत की 15 वर्षीया भगिनी को लगी। मौके पर ही किशोरी ने दम तोड़ दिया। सभी घायलों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है।


इधर, पुलिस अक्षीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पकड़ीदयाल के पुलिस उपाधीक्षक मौके पर तैनात हैं। पुलिस की टीम घटना को अंजाम देनेवाले लोगों की खोज कर रही है। तत्काल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। गांव में शांति बनी रहे, इसके लिए पुलिस की टीम कैंप कर रही है।