ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बकरी के बच्चे को बचाने में मां-बेटे की डूबकर मौत

MOTIHARI : मोतिहारी में एक बकरी के बच्चे को बचाने के चक्कर में मां-बेटे की नहर में डूबकर मौत हो गई. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मां बेटे के

बकरी के बच्चे को बचाने में मां-बेटे की डूबकर मौत
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : मोतिहारी में एक बकरी के बच्चे को बचाने के चक्कर में मां-बेटे की नहर में डूबकर मौत हो गई. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मां बेटे के शव को कब्जे में ले लिया है. 

मामला चकिया थाना इलाके के पूरन छपरा बाजार की है. बताया जा रहा है कि पूरन छपरा गांव की रहने वाली  50 साल की जैतून खातून का पति फूल मोहम्मद कई साल पहले गायब हो गया था. जिसके बाद से जैतून खातून और उसका छोटा बेटा अकेले रहते थे. दोनों बकरी पालकर अपना भरण पोषण करते थे. बुधवार को भी दोनों मां-बेटे बकरी चराने गए थे. 

उसी दौरान गांव के पास से गुजरने वाली नहर के पानी में एक बकरी का बच्चा गिर गया. उसे ही बचाने के लिए जैतून खातून का 18 साल का बेटा हासिम नहर में उतरा, पर उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया. बेटे को डूबता देख मां उसे बचाने के लिए पानी में कूद गई और वह भी गहरे पानी में समा गई.  जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तबतक दोनों की डूबकर मौत हो गई थी. दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है.