ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

अबॉर्शन कराने वाली लड़कियों का ऑपरेशन कर निकाल लेता था बच्चा, बड़ा होने पर लाखों रुपए में बेचता था ये फर्जी डॉक्टर

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी में बच्चा चोरी का एक बड़ा खुलासा हुआ है. फर्जी डॉक्टर अब तक 60 बच्चों का बेच चुका है. एक-एक बच्चे को ये फर्जी डॉक्टर और मास्टर माइंड 5 से 6 लाख मे

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

MOTIHARI:  बिहार के मोतिहारी में बच्चा चोरी का एक बड़ा खुलासा हुआ है. फर्जी डॉक्टर अब तक 60 बच्चों का बेच चुका है. एक-एक बच्चे को ये फर्जी डॉक्टर और मास्टर माइंड 5 से 6 लाख में बेचता था. वह खुद का अपना दो-तीन नर्सिंग होम अलग-अलग शहरों में खोल रहा है. इस शातिर को पुलिस ने मुजफ्फरपुर के अहियापुर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस भागलपुर से चोरी हुआ बच्चा को अरेराज से बरामद कर लिया है.

गर्भपात कराने वाली लड़कियों को ऑपरेशन कर निकाल लेता था बच्चा

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के अहियापुर में मां भगवती हॉस्पिटल के मालिक और आरोपी विजय चौधरी अपने नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात कराता था. कुंवारी लड़कियों के ऑपरेशन कर 5-6 माह के बच्चे को निकाल लेता था और उस बच्चे को आईसीयू में रखता था. बच्चे को ठीक होते ही वह सौदा कर देता था. इसके लिए वह मोटी रकम वसूलता था. वह अब तक 60 बच्चों को बेचने की बात पुलिस के सामने कबूल कर चुका है.

कई महिलाएं करती थी इसके लिए काम

आरोपी फर्जी तरीके से हॉस्पिटल  चलाने के साथ-साथ वह इस धंधे को लेकर कई महिलाओं को रखा था. ये महिलाएं अवैध गर्भपात कराने वाली लड़कियों से संपर्क करती थी और नर्सिंग होम में लाती थी और फिर यह गंदा धंधा होता था. यही नहीं आरोपी फर्जी डॉक्टर चोरी का बच्चा भी अपने पास रखता था और उसका भी सौदा कर देता था. 

गिरफ्तारी के बाद महिला ने किया खुलासा

बच्चा खरीदने वाली महिला की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हुआ है. भागलपुर स्टेशन से 15 दिन पहले चोरी हुए बच्चे को पुलिस ने मोतिहारी के अरेराज से बरामद कर लिया. भागलपुर रेल थाना पुलिस और अरेराज थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर बहादुरपुर गांव से बरामद किया है. गिरफ्तार महिला शोभा देवी ने बताया की एक लाख 20 हज़ार में हॉस्पिटल मालिक से बच्चे को खरीदी थी. उसके बच्चे की किसी कारण मौत हो गई थी.  जिसके बाद यह बच्चा चोरी का यह बड़ा खुलासा हुआ है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Awnish

FirstBihar संवाददाता