ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

पूर्व विधायक के मौत की खबर मिलते ही पत्नी की भी मौत, एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार

BIHAR : गोपालगंज में सात जन्मों के बंधन को चरितार्थ करने वाली एक घटना घटी है, जहां 85 साल के पूर्व विधायक के निधन के महज कुछ घंटे के अन्दर ही उनकी पत्नी की भी मौत हो गई. यह घटना

पूर्व विधायक के मौत की खबर मिलते ही पत्नी की भी मौत, एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार
Anamika
2 मिनट

BIHAR : गोपालगंज में सात जन्मों के बंधन को चरितार्थ करने वाली एक घटना घटी है, जहां   85 साल के पूर्व विधायक के निधन के महज कुछ घंटे के अन्दर ही उनकी पत्नी की भी मौत हो गई. 

यह घटना मोहम्मदपुर के महरानी पनडूही टोला का है. बैकुंठपुर के महारानी पनडूही टोला में रह रहे पूर्व विधायक राज नंदन राय का सोमवार की देर शाम निधन हो गया था. उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी इतनी आहत हुई की कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गई. मंगलवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया. 

 बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी के सोनबरसा विधानसभा से विधायक रह चुके राज नंदन राय महम्मदपुर थाने के महारानी पनडूही टोला स्थित अपने ससुराल में वर्षों से रह रहे थे.सोमवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और इलाज कराने के लिए ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई. उनकी मौत से आहत उनकी पत्नी श्रद्धा देवी पति के शव के समीप बिलखती रहीं. पति के मौत से इस कदर सदमे में थीं कि दो घंटे बाद उन्होंने ने भी दम तोड़ दिया. 


परिजनों ने बताया कि राज नंदन राय 1969 में सोनबरसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे. दोनों पति- पत्नी के बीच मधुर संबंध थे. दोनों लोग कही भी जाते थे तो एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते थे. बुढ़ापा के बाद भी दोनों साथ साथ ही कहीं आते या जाते थे और आज अंतिम यात्रा पर भी दोनों साथ चले गए. ग्रामीणों की उपस्थिति में मंगलवार को एक ही चिता पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया. पति-पत्नी की शव यात्रा और निधन की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पति पत्नी की इस अनूठी चाहत की खूब चर्चा कर रहे है.