ब्रेकिंग
पुलिस अफसरों को 'घूसखोर' और 'काले अंग्रेज' कहने वाले सिपाही की गई नौकरी, कॉन्स्टेबल ने कहा..सच बोलने का मिला इनामबिहार में पुलिस टीम पर हमला: बालू लदा बेकाबू ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायलशराब लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपपुलिस अफसरों को 'घूसखोर' और 'काले अंग्रेज' कहने वाले सिपाही की गई नौकरी, कॉन्स्टेबल ने कहा..सच बोलने का मिला इनामबिहार में पुलिस टीम पर हमला: बालू लदा बेकाबू ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायलशराब लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोप

पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता रामविचार राय का निधन, कोरोना ने ले ली जान

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मंत्री रामविचार राय का निधन हो गया है. रामविचार राय कोरोना वायरस स

पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता रामविचार राय का निधन, कोरोना ने ले ली जान
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मंत्री रामविचार राय का निधन हो गया है.  रामविचार राय कोरोना वायरस से संक्रमित थे. पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. अब से थोड़ी देर पहले उन्होंने अंतिम सांस ली है.  कोरोना जैसी बीमारी से पीड़ित रामविचार राय की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था. रामविचार राय मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे. साल 2015 में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद रामविचार राय को बिहार का कृषि मंत्री बनाया गया था.


आपको बता दें कि पूर्व मंत्री और राजद नेता राम विचार राय कई दिनों से बीमार थे. वे किडनी रोग से भी ग्रस्त थे. समाजवादी नेता रहें राम विचार राय मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज विधानसभा से कई बार विधायक और नीतीश मंत्री मंडल में कृषि मंत्री रहे थे. राम विचार राय को मुजफ्फरपुर में लालू यादव का सिपाही कहा जाता था. जिन्होंने कभी लालू यादव का साथ नहीं छोड़ा. हालांकि इसबार के विधानसभा चुनाव में वे वीआपी के राज कुमार सिंह राजू से चुनाव हार गए थे.


पूर्व मंत्री के निधन पर आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "पूर्व मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता श्री रामविचार राय जी का कोरोना संक्रमण के कारण हुए आकस्मिक निधन से मर्माहत हूँ।वो मिलनसार प्रवृति के प्रखर समाजवादी नेता थे।उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।भगवान उनकी आत्मा को शांति व शोक-संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे."




टैग्स