ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों के लिए 12 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें और चलेंगी, देखिए पूरी लिस्ट

PATNA: पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए 12 जोड़ी और पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इससे पहले 46 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है। दिवाली और लोक आस्था का महापर

 पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों के लिए 12 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें और चलेंगी, देखिए पूरी लिस्ट
Jitendra Vidyarthi
8 मिनट

PATNA: पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए 12 जोड़ी और पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इससे पहले 46 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है। दिवाली और लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर यात्रियों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने इस बात की जानकारी दी।


यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए पहले से निर्धारित 46 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के अलावा और 12 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा । इन सभी 58 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों द्वारा कुल 500 फेरे लगाएं जाएंगे जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध हो  सकेगा । 


1. 04004/04003 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल : गाड़ी संख्या 04004 दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल दिनांक 22.10.2022 एवं 28.10.2022 को दिल्ली से  14.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04003 दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल 23.10.2022 एवं 29.10.2022 को दरभंगा से 18.20 बजे खुलकर अगले दिन 19.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी । यह स्पेशल ट्रेन दरभंगा और दिल्ली के बीच समस्तीपुर, बरौनी जंक्शन, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी ।


2. 04006/04005 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल : गाड़ी संख्या 04006 दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल दिनांक 23.10.2022 को दिल्ली से 14.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04005 दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल 24.10.2022 को दरभंगा से 18.20 बजे खुलकर अगले दिन 19.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी । यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली और दरभंगा के बीच समस्तीपुर, बरौनी जंक्शन, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी ।


3. 04052/04051 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल : गाड़ी संख्या 04052 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल दिनांक 27.10.2022 को आनंद विहार टर्मिनस से 15.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.00 बजे सहरसा पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04051 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 28.10.2022 को सहरसा से 19.00 बजे खुलकर अगले दिन 20.10 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी । यह स्पेशल ट्रेन पूर्व मध्य रेल के सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी ।


4. 04054/04053 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल: गाड़ी संख्या 04054 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल दिनांक 22.10.2022 एवं 28.10.2022 को आनंद विहार टर्मिनस से 12.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.25 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04053 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 23.10.2022 एवं 29.10.2022 को मुजफ्फरपुर से 13.00 बजे खुलकर अगले दिन 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी । यह स्पेशल ट्रेन हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी ।


5.  04082/04081 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल : गाड़ी संख्या 04082 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल दिनांक 27.10.2022 को आनंद विहार टर्मिनस से 12.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.25 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04081 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 28.10.2022 को मुजफ्फरपुर से 13.00 बजे खुलकर अगले दिन 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी । यह स्पेशल ट्रेन हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी ।


6. 04314/04313 देहरादून-मुजफ्फरपुर-देहरादून पूजा स्पेशल : गाड़ी संख्या 04314 देहरादून-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल दिनांक 20.10.2022 एवं 23.10.2022 को देहरादून से 17.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04313 मुजफ्फरपुर-देहरादून पूजा स्पेशल 21.10.2022 एवं 24.10.2022 को मुजफ्फरपुर से 20.30 बजे खुलकर अगले दिन 23.20 बजे देहरादून पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन चकिया, बापूधाम मोेतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी ।


7. 08109/08110 सांतरागाछी-पटना-सांतरागाछी पूजा स्पेशल : गाड़ी संख्या 08109 सांतरागाछी-पटना पूजा स्पेशल दिनांक 28.10.2022 को सांतरागाछी से 14.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.30 बजे पटना पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 08110 पटना-सांतरागाछी पूजा स्पेशल 29.10.2022 को पटना से 11.30 बजे खुलकर अगले दिन 04.20 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी । यह स्पेशल ट्रेन जहानाबाद, गया, सोननगर, गढ़वा रोड, डालटेनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी । 


8.04678/04677 फिरोजपुर कैंट-पटना-फिरोजपुर कैंट पूजा स्पेशल: गाड़ी संख्या 04678 फिरोजपुर कैंट-पटना पूजा स्पेशल दिनांक 25.10.2022 एवं 28.10.2022 को फिरोजपुर कैंट से 13.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 17.00 बजे पटना पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04677 पटना-फिरोजपुर कैंट पूजा स्पेशल 26.10.2022 एवं 29.10.2022 को पटना से 19.00 बजे खुलकर अगले दिन 22.15 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी । यह स्पेशल ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी । 


9. 04036/04035 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली सुपर फास्ट पूजा स्पेशल : गाड़ी संख्या 04036 दिल्ली-भागलपुर पूजा स्पेशल दिनांक 28.10.2022 को दिल्ली से 09.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04035 भागलपुर-दिल्ली पूजा स्पेशल 29.10.2022 को भागलपुर से 09.45 बजे खुलकर अगले दिन 06.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी । यह स्पेशल ट्रेन पूर्व मध्य रेल के किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी ।


10. 04680/04679 अमृतसर-कटिहार-अमृतसर पूजा स्पेशल : गाड़ी संख्या 04680 अमृतसर-कटिहार पूजा स्पेशल दिनांक 22.10.2022 एवं 27.10.2022 को अमृतसर से 08.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.30 बजे कटिहार पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04679 कटिहार-अमृतसर पूजा स्पेशल 23.10.2022 एवं 28.10.2022 को कटिहार से 20.00 बजे खुलकर अगले दिन 04.30 बजे अमृतसर जंक्शन पहुंचेगी । यह स्पेशल ट्रेन नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी ।


11. 04316/04315 देहरादून-हावड़ा-देहरादून पूजा स्पेशल: गाड़ी संख्या 04316 देहरादून-हावड़ा पूजा स्पेशल दिनांक 20.10.2022 एवं 27.10.2022 को देहरादून से 00.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04315 हावड़ा-देहरादून पूजा स्पेशल 21.10.2022 एवं 28.10.2022 को हावड़ा  से 12.30 बजे खुलकर अगले दिन 20.00 बजे देहरादून पहुंचेगी । यह स्पेशल ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, दिलदारनगर, बक्सर, आरा, पटना, मोकामा, किउल, जमुई, झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी ।


12. 08117/08118 शालिमार-बढ़नी-शालिमार पूजा स्पेशल: गाड़ी संख्या 08117 शालिमार-बढ़नी पूजा स्पेशल दिनांक 27.10.2022 को शालिमार से 19.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 22.00 बजे बढ़नी पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 08118 बढ़नी-शालिमार पूजा स्पेशल 29.10.2022 को बढ़नी से 08.00 बजे खुलकर अगले दिन 10.00 बजे शालिमार पहुंचेगी । यह स्पेशल ट्रेन गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, मउ, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, नेताजी सुभाषचन्द्र गोमो सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी ।


इसके साथ ही सिलचर से नई दिल्ली के लिए एक वन-वे स्पेशल 05611 सिलचर-नई दिल्ली का परिचालन किया जायेगा जो दिनांक 17.10.2022 को सिलचर से 23.30 बजे प्रस्थान कर 19.10.2022 को 06.00 बजे हाजीपुर रूकते हुए 20.10.2022 को 01.45 बजे नई दिल्ली  पहुंचेगी । यह स्पेशल ट्रेन गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, नवगछिया , खगड़िया, बरौनी, हाजीपुर, छपरा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी ।



टैग्स