ब्रेकिंग
बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट

Bihar News: अवैध रिश्तों में आड़े आया पति, पत्नी ने दो प्रेमियों संग मिलकर उतारा मौत के घाट, तीनों गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया में पत्नी ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। शव को झाड़ी में छिपाने के बाद पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया...

Bihar News: अवैध रिश्तों में आड़े आया पति, पत्नी ने दो प्रेमियों संग मिलकर उतारा मौत के घाट, तीनों गिरफ्तार
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकीनगर थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया। इतना ही नहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने खुद ही पति की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए पत्नी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


मृतक की पहचान जानकीनगर थाना क्षेत्र के रूपौली दक्षिण पंचायत स्थित रमजानी मंडल टोला निवासी 46 वर्षीय गजेंद्र मंडल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश गजेंद्र मंडल की पत्नी गणिता देवी ने अपने प्रेमी रंजीत कुमार राय और सुमन कुमार के साथ मिलकर रची थी।


जानकारी के अनुसार, गजेंद्र मंडल रोजी-रोटी के लिए बाहर रहकर काम करता था और घर निर्माण के लिए पैसे भेजता था। आरोप है कि पत्नी ने अपने दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर वही पैसे खर्च कर दिए। जब गजेंद्र मंडल घर लौटा और पैसों का हिसाब मांगा, तो पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान गजेंद्र मंडल को पत्नी के अवैध संबंधों की भी भनक लग गई थी।


पुलिस जांच में सामने आया कि 2 मई की रात पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ था। गुस्से में गजेंद्र मंडल ने पत्नी की पिटाई भी कर दी थी। यह बात उसके प्रेमियों को नागवार गुजरी और तभी गजेंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।


पुलिस के मुताबिक, 3 मई को रंजीत कुमार राय और सुमन कुमार गजेंद्र मंडल को बहाने से अपने साथ लेकर गए। पहले उसे खाना-पीना कराया गया और फिर रमजानी से दिवरा जाने वाली नहर के पास सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को बर्णेश्वर वितरणी नहर के पश्चिम किनारे झाड़ियों में छिपा दिया गया, ताकि किसी को शक न हो।


हत्या के बाद पत्नी गणिता देवी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए नया खेल खेला। उसने रुपेश्वरी ओपी थाना पहुंचकर पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई और कहा कि बाजार से लौटते समय पति अचानक गायब हो गया।


हालांकि पुलिस को शुरू से ही मामला संदिग्ध लग रहा था। इसी बीच 7 मई को हल्दीबाड़ी गांव के पास नहर किनारे झाड़ियों से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया। परिजनों ने कपड़ों और हुलिए के आधार पर शव की पहचान गजेंद्र मंडल के रूप में की।


अनुसंधान के दौरान पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की, तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने पत्नी गणिता देवी, उसके प्रेमी रंजीत कुमार राय और सुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने बताया कि तीनों आरोपियों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।