ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित होंगे बिहार के 12 कलाकार, पनोरमा ग्रुप ने दी बधाई

PURNEA: संगीत नाटक अकादमी ने देश भर के 102 कलाकारों का नाम उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए घोषित किया है। कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित होंगे बिहार के 12 कलाकार, पनोरमा ग्रुप ने दी बधाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: संगीत नाटक अकादमी ने देश भर के 102 कलाकारों का नाम उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए घोषित किया है। कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के नाम पर ये पुरस्कार 40 वर्ष से कम आयु के कलाकारों को दिए जाते हैं। कालाकारों का चयन कला के अपने-अपने क्षेत्रों में इन कलाकारों के विशिष्ट प्रदर्शन और उनके द्वारा बनायी गयी अपनी विशेष पहचान के अधार पर किया गया है। इस पुरस्कार के लिए बिहार के 12 कलाकारों का चयन किया गया है। पुरस्कार के लिए चयनित 12 कलाकारों में मैथिलि ठाकुर का नाम भी शामिल है।


उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले सभी कलाकारों को पनोरमा ग्रुप ने शुभकामनाएं दी हैं। पनोरमा ग्रुप के एमडी संजीव मिश्रा ने पनोरमा परिवार की ओर से अपने क्षेत्र में ख्याति प्राप्त करने वाली मिथिला की बेटी मैथिली ठाकुर समेत सभी चयनित कलाकारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। संजीव मिश्रा ने संगीत नाट्य अकादमी अवार्ड के लिए चयनित सभी कलाकारों को जिन्होंने राज्य और देश का सम्मान बढ़ाया हैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


बता दें कि अगले महीने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपने हाथों से सम्मानित करेंगे। नई दिल्ली में एक ही भव्य समारोह में सभी चयनित कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार में चयनित कलाकारों को 25,000 रुपये की नकद राशि दी जाती है। युवा पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी के द्वारा एक विशेष समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

टैग्स