ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ 16 सितंबर से, 5 दिनों तक इन जिलों का करेंगे दौरा

तेजस्वी यादव 16 से 20 सितंबर तक ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर रहेंगे। इस यात्रा में वे पटना, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय समेत कई जिलों का दौरा करेंगे और बेरोजगारी, पलायन व किसानों के मुद्दों को उठाएंगे।

बिहार
बिहार अधिकार यात्रा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव यात्रा पर निकलेंगे। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कल मंगलवार से 5 दिन की यात्रा पर निकलेंगे। 16 सितम्बर से 20 सितंबर तक चलने वाली इस यात्रा का नाम आरजेडी ने बिहार अधिकार यात्रा दिया है। तेजस्वी यादव 16 सितंबर की सुबह 9बजे पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से जहानाबाद के लिए प्रस्थान सड़क मार्ग से करेंगे और बेरोजगारी, पलायन व किसानों के मुद्दों को उठाएंगे।


उसके बाद नालंदा के इस्लामपुर, हिलसा, फतुहा होते हुए शाम में वापस 10सर्कुलर रोड पटना पहुंचेंगे जहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन फिर तेजस्वी बिहार अधिकार यात्रा पर निकलेंगे। 17 सितंबर को बख्तियारपुर विधानसभा में राघोपुर हाट, बाढ़, मोकामा, बेगूसराय में यात्रा करेंगे और उस दिन बेगूसराय अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर आगे की यात्रा की शुरुआत 18 सितंबर से करेंगे। आरजेडी के बिहार अधिकार यात्रा का पूरा डिटेल नीचे दिया गया है। इसे पढ़ सकते हैं। 


अपने इस यात्रा से जुड़ी जानकारियां तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। जिसमें वीडियो के माध्यम से तेजस्वी यादव यह कह रहे हैं कि वोटर अधिकार यात्रा के बाद एक नए संकल्प के साथ बिहार को बेहतर बनाने के लिए हमारे साथ बिहार अधिकार यात्रा में शामिल होईए। 16 सितंबर से इसकी शुरुआत होगी। यह सिर्फ तेजस्वी यादव की यात्रा नहीं, यह बेरोजगार नौजवानों की यात्रा है। यह पलायन को रोकने की यात्रा है, यह किसानों की मेहनत और सम्मान की यात्रा है। यह मां-बहनों की सुरक्षा और अधिकार की यात्रा है। गरीब-वंचित-शोषित के आरक्षण की यात्रा है। यह बिहार में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बनाने की यात्रा है। यह बिहार में चौमुखी विकास उद्योग और धंधे लगाने की यात्रा है। तो आइए तेजस्वी के साथ कदम से कम मिलाइए और बनाइए बेहतर बिहार। जय हिंद..जय बिहार..जय बिहारी  

तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ 16 सितंबर से, 5 दिनों तक इन जिलों का करेंगे दौरा

तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ 16 सितंबर से, 5 दिनों तक इन जिलों का करेंगे दौरा

तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ 16 सितंबर से, 5 दिनों तक इन जिलों का करेंगे दौरा

तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ 16 सितंबर से, 5 दिनों तक इन जिलों का करेंगे दौरा

तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ 16 सितंबर से, 5 दिनों तक इन जिलों का करेंगे दौरा

टैग्स

संबंधित खबरें