ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

राजस्थान से ऊंट लाकर बिहार और बंगाल में की जा रही थी तस्करी, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता की मदद से 11 ऊंट बरामद

PURNEA: राजस्थान से 11 ऊंट को तस्करी के लिए बिहार लाया गया था। जिसमें 3 ऊंट को पश्चिम बंगाल भेजा गया था। तस्करी के इस खेल का खुलासा पूर्णिया की मुफ्फसिल थाना पुलिस ने किया है। विश्

राजस्थान से ऊंट लाकर बिहार और बंगाल में की जा रही थी तस्करी, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता की मदद से 11 ऊंट बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: राजस्थान से 11 ऊंट को तस्करी के लिए बिहार लाया गया था। जिसमें 3 ऊंट को पश्चिम बंगाल भेजा गया था। तस्करी के इस खेल का खुलासा पूर्णिया की मुफ्फसिल थाना पुलिस ने किया है। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मोनू एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत चौधरी ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। 


जिसके बाद छतिया गांव में छापेमारी कर 8 ऊंट को बरामद किया गया। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, एसआई रमेश पासवान ने सभी 8 ऊंट को कब्जे में लिया और सभी को पशु चिकित्सालय महेंद्रपुर में चिकित्सकों की निगरानी रखा गया। वही 3 ऊंट को पश्चिम बंगाल से बरामद किया गया है। 


सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर चौधरी ने बताया कि ऊंट की तस्करी की सूचना कई दिनों से मिल रही थी। राजस्थान से 11 ऊंट को तस्करी के लिए पूर्णिया के महेंद्रपुर छतिया गांव लाया गया था। जिसमें से 8 ऊंट को पुलिस ने बरामद कर लिया वही 3 ऊंट पश्चिम बंगाल चला गया। वहां से भी तीनों ऊंटों को बरामद किया गया है।


 उन्होंने बताया कि ऊंट राजस्थान का राजकीय पशु है। राजस्थान से ऊंटो को लेकर लोग बिहार और बंगाल में तस्करी करते हैं।  फिलहाल पुलिस ऊंट के तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता