ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पूर्णिया पुलिस लाइन में सनसनी, सिपाही की पत्नी ने फंदे से झूलकर दे दी जान; इलाके में मची सनसनी

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां पुलिस लाइन में फिर एकबार एक सिपाही की पत्नी के जान देने की खबर निकल कर सामने आई है। सिपाही की पत्नी ने

पूर्णिया पुलिस लाइन में सनसनी, सिपाही की पत्नी ने फंदे से झूलकर दे दी जान; इलाके में मची सनसनी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां पुलिस लाइन में फिर एकबार एक सिपाही की पत्नी के जान देने की खबर निकल कर सामने आई है। सिपाही की पत्नी ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। यह घटना सोमवार सुबह पौने दस बजे के करीब की है। इस घटना के बाद से पुलिस लाइन में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार,पूर्णिया पुलिस बल में तैनात राजीव कुमार की पत्नी पूनम कुमारी का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। इसका शव पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास से शव बरामद किया गया है हुई। मृतका का पति राजीव कुमार पूर्णिया केंद्रीय कारा में तैनात है। पूर्णिया पुलिस लाइन में एक सिपाही की पत्नी की खुदकुशी की खबर ने सनसनी मचा दी। 


बताया जा रहा है कि, मृतका की 5 वर्ष पहले शादी हुई थी। उसे तीन साल और डेढ़ साल के दो  बच्चे हैं। घटना के कारण के बारे में मृतका के पति फिलहाल कुछ नहीं बता रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि घरेलू विवाद के कारण महिला ने खुदकुशी की है। हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही तमाम सच सामने आएगा। महिला का शव कमरे के सीलिंग फैन से झूलता हुआ मिला है। घटना के समय घर पर बच्चों के अलावा कोई नहीं था। जब सिपाही पति अपने आवास आया तो उसने फंदे से झूल रही पत्नी को नीचे उतारा और आनन- फानन में उसे लेकर जीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड गया। जहां डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। 


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस लाइन के डीएसपी कृष्ण कुमार समेत दर्जनों पुलिस कर्मी पहुंचे। पीड़ित पति को डीएसपी ने सांत्वना दी। मृतका के पति मूल रूप से नवादा जिले का रहने वाले हैं। वहीं घटना की सूचना मृतका के घरवालों को फोन पर दे दी गई है। मौके पर केहाट थाना की पुलिस पहुंची और मृतका के सिपाही पति का बयान दर्ज कराया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. गौरतलब है कि आठ माह पूर्व भी पुलिस लाइन के बैरक में रह रहे एक सिपाही ने फंदे से झूल कर खुदकुशी कर ली थी। इस साल खुदकुशी की यह दूसरी घटना है।