ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

पूर्णिया पुलिस का बड़ा खुलासा: शुभम कुशवाहा गोलीकांड में 4आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख की सुपारी का दावा

पूर्णिया पुलिस ने शुभम कुशवाहा गोलीकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हत्या के लिए 6 लाख रुपये की सुपारी दिए जाने की बात सामने आने का दावा किया गया है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया पुलिस ने अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुभम कुशवाहा गोलीकांड का सफल उद्भेदन कर दिया है। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए घटना में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवा यादव, राजदीप मेहता, श्याम बिहारी और गौरव यादव को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद फरार हुए आरोपी देवा यादव को असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार किया गया।


पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शुभम कुशवाहा की हत्या के लिए 6 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि यह सुपारी खुश्कीबाग निवासी उदय बिहारी द्वारा दी गई थी।


गिरफ्तार आरोपियों के अनुसार, उदय बिहारी का मानना था कि शुभम कुशवाहा से उसे खतरा है। बताया गया कि शुभम कुशवाहा का ब्रजेश सिंह से करीबी संबंध था, जो उदय के भाई स्वर्गीय सूरज बिहारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। इसी रंजिश को लेकर हत्या की साजिश रची गई थी।


पूर्णिया पुलिस ने तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी के बाद इस मामले का खुलासा करते हुए अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पूर्णिया से प्रफूल की रिपोर्ट

टैग्स