ब्रेकिंग
अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप

पति की दरिंदगी की हद पार, पत्नी पर कैंची से किए 170 से ज्यादा वार; आखिर किस बात पर हैवान बना पति? जानिए वजह

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले से घरेलू हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक पति पर अपनी पत्नी पर कैंची से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। हमले में 26 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही...

पति की दरिंदगी की हद पार, पत्नी पर कैंची से किए 170 से ज्यादा वार; आखिर किस बात पर हैवान बना पति? जानिए वजह
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले से पति-पत्नी के रिश्ते को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पति पर अपनी ही पत्नी पर कैंची से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है. हमले में 26 वर्षीय राखी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. महिला का दावा है कि उनके पति ने कैंची से 170 से अधिक बार वार किया. फिलहाल राखी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने आरोपी पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और इंसाफ की मांग की है.


मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव का है. राखी देवी की शादी जून 2019 में पंकज कुमार ठाकुर से हुई थी. दोनों के दो छोटे बच्चे हैं. इनमें तीन साल का बेटा अभिराज और दो साल की बेटी परी है. राखी के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद ही पति उन पर शक करने लगे थे. वह अपने बड़े भाई राजा बाबू उर्फ बंकु के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठाते थे. राखी ने इन आरोपों को गलत बताया है. उनका कहना है कि इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था.


राखी ने बताया कि घटना से पहले भी पति उनके साथ मारपीट कर चुके थे और जान से मारने की धमकी दी थी. इसके बाद उन्होंने अपने पिता मनोज ठाकुर को फोन कर पूरी बात बताई. पिता की सलाह पर वह 15 अक्टूबर को अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थीं.


राखी के अनुसार, घटना से करीब एक सप्ताह पहले पंकज उनके मायके पहुंचे थे. उन्होंने अपनी तबीयत ठीक नहीं होने की बात कही और परिवार के लोगों से माफी मांगी. इसके बाद राखी बच्चों के साथ वापस ससुराल लौट आईं. परिवार की ओर से पंकज का सीटी स्कैन भी कराया गया था.


रात दो बजे मोबाइल को लेकर शुरू हुआ विवाद

राखी का आरोप है कि घटना वाली रात करीब दो बजे पंकज मोबाइल हैक होने की बात कहकर उनसे विवाद करने लगे. इसके बाद उन्होंने अपने पिता को बुलाकर मोबाइल भी चेक कराया. राखी के मुताबिक, कुछ देर बाद ही पंकज ने कैंची से उन पर हमला कर दिया.


हमले में राखी गंभीर रूप से घायल हो गईं. इसके बाद उनके ससुर और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है.


अस्पताल में भर्ती राखी ने अपने पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि उनके दो छोटे बच्चे हैं और अब उनकी परवरिश की जिम्मेदारी परिवार के लोगों पर आ गई है. राखी का कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए और आरोपी को उसके किए की सजा मिलनी चाहिए.