ब्रेकिंग
अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप

बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, पांच बच्चे घायल; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर बचाई जान

बिहार के सीवान में सोमवार सुबह संघमित्रा पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला।

Bihar News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सीवान जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप संचालित संघमित्रा पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी मिनी बस हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल गांव में गायत्री मंदिर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। 




हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में फंसे बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में पांच बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया।





हादसे में घायल बच्चों की पहचान असांव थाना क्षेत्र के मनिया गांव निवासी आर्यन कुमार (14), आकृति कुमारी (8), आस्था (13), परी उर्फ अर्पिता (8) और संस्कृति (14) के रूप में हुई है। घायल सभी बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक बच्चे के सिर में चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने सीटी स्कैन भी कराया। सदर अस्पताल के ऑन-ड्यूटी चिकित्सक के अनुसार, दुर्घटना में घायल पांच बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था।





घायल बच्चों के मुताबिक, वे रोज की तरह मिनी बस से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बस अनियंत्रित होने लगी। बच्चों ने चालक से वाहन धीरे चलाने की अपील की, लेकिन उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया। बच्चों का कहना है कि उन्होंने बस रोकने के लिए शोर भी मचाया, लेकिन चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। कुछ ही देर में बस सड़क किनारे पलट गई और उसमें बैठे बच्चे अंदर ही फंस गए।





बस पलटने के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। बस की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने बिना देर किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। बस के अंदर कई बच्चे फंसे हुए थे। ऐसे में ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़ा और एक-एक कर बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों की तत्परता से बच्चों को बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली।





घटना के बाद बस चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चालक पर नशे की हालत में वाहन चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, चालक के नशे में होने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस हादसे के बाद स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता