ब्रेकिंग
दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦ मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला: निलंबित तीनों क्लर्क के खिलाफ 'कानूनी कार्रवाई' के आदेश, एप्रुवर तत्कालीन DPO साहेब आलम की भूमिका पर सवाल...✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦ मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला: निलंबित तीनों क्लर्क के खिलाफ 'कानूनी कार्रवाई' के आदेश, एप्रुवर तत्कालीन DPO साहेब आलम की भूमिका पर सवाल...

Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली

मधुबनी में आर्केस्ट्रा के दौरान मनपसंद गाना बजाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने बाजा ऑपरेटर को गोली मार दी। गले में गोली लगने से घायल शिवम साव की हालत नाजुक है। घटना के बाद गांव में दहशत है।

Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Crime News : मधुबनी में देर रात चल रहे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान एक छोटी-सी बात ने अचानक खौफनाक मोड़ ले लिया। गांव में शिव कार्तिक पूजा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में लोग गीत-संगीत का आनंद ले रहे थे, तभी मनपसंद गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने बाजा ऑपरेटर को गोली मार दी। गोली सीधे उसके गले में लगी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


घटना अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के पस्टन गांव की बताई जा रही है। घायल बाजा ऑपरेटर की पहचान शिवम साव के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


बताया जा रहा है कि गांव में शिव कार्तिक पूजा के अवसर पर रात में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। रात करीब डेढ़ बजे के आसपास एक युवक ने बाजा ऑपरेटर शिवम साव से अपनी पसंद का गाना बजाने को कहा। किसी वजह से शिवम ने युवक की फरमाइश पूरी करने से इनकार कर दिया।


बस इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि युवक ने कथित तौर पर हथियार निकाल लिया और शिवम पर गोली चला दी। गोली उसके गले में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यक्रम में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और कुछ ही देर में खुशी का माहौल दहशत में बदल गया।


घटना के बाद घायल शिवम को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गले में गोली लगने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही अंधराठाढ़ी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।


पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली चलाने वाला युवक कौन था और वारदात के पीछे सिर्फ गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद था या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश भी छिपी है। घटना के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर एक गाना बजाने से इनकार करने पर कोई शख्स गोली चलाने तक कैसे पहुंच गया? पूजा और आर्केस्ट्रा के कारण जहां गांव में उत्सव का माहौल था, वहीं देर रात हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया है।


गोलीकांड के बाद पस्टन गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही गोली चलाने की असली वजह और आरोपी की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।