ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

पूर्णिया पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोर गिरोह का खुलासा, छह बदमाश गिरफ्तार

पूर्णिया में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मास्टर चाबी से चोरी कर गैराज में बाइक काटकर बेचने का खुलासा हुआ है।

bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।


पूर्णिया एसपी स्वीटी सेहरावत ने बताया कि चंपानगर थाना क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।


उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेकी के बाद बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी की गई बाइकों को गिरोह के सदस्यों द्वारा संचालित गैराज में ले जाकर उनका चेचिस और इंजन नंबर घिस दिया जाता था, जिसके बाद बाइक को पार्ट्स में काटकर या कस्टमर तलाश कर बेच दिया जाता था।


एसपी ने बताया कि विजय साह, राजीव कुमार और संतोष यादव का गैराज इस गिरोह का मुख्य अड्डा था। पुलिस ने नीरज साह, राजा साह, संतोष कुमार, विजय कुमार, रोहित कुमार और राजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, गिरोह के एक अन्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस पूरे मामले के उद्भेदन में श्रीनगर और चंपानगर थाना के एसएचओ तथा टेक्निकल टीम की भूमिका सराहनीय रही।

पूर्णिया पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोर गिरोह का खुलासा, छह बदमाश गिरफ्तारपूर्णिया पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोर गिरोह का खुलासा, छह बदमाश गिरफ्तारपूर्णिया पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोर गिरोह का खुलासा, छह बदमाश गिरफ्तारपूर्णिया पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोर गिरोह का खुलासा, छह बदमाश गिरफ्तारपूर्णिया पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोर गिरोह का खुलासा, छह बदमाश गिरफ्तार