ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

महिन्द्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का भव्य रोड शो, XUV 7XO और XEV 9S बने आकर्षण का केंद्र

पूर्णिया में महिन्द्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स द्वारा आयोजित भव्य रोड शो में XUV 7XO और भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S ने लोगों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

bihar
महिन्द्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड के अधिकृत डीलर महिन्द्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स, पूर्णिया द्वारा 10 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिन्द्रा के अत्याधुनिक, तकनीक से भरपूर और भविष्य के लिए तैयार वाहनों को आम लोगों के बीच प्रस्तुत करना रहा। रोड शो में कुल 12 महिन्द्रा वाहनों ने हिस्सा लिया।


कार्यक्रम में विभा कुमारी (महापौर, पूर्णिया), नितेश सिंह (विधायक, कसबा), पल्लवी गुप्ता (उप महापौर, पूर्णिया), जितेन्द्र यादव और अरविंद कुमार भोला की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर महिन्द्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के प्रबंध निदेशक ब्रजेश चंद्र मिश्रा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।


रोड शो के मुख्य आकर्षण Mahindra XUV 7XO और Mahindra XEV 9S रहे। XUV 7XO को वर्ल्ड-क्लास SUV के रूप में पेश किया गया, जिसमें ट्रिपल सुपर स्क्रीन, 16 मिलियन कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीट्स, 540-डिग्री कैमरा और ADAS लेवल-2 जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।


वहीं XEV 9S भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे INGLO प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। इसकी ARAI प्रमाणित रेंज 697 किमी है, जबकि वास्तविक ड्राइविंग में यह लगभग 500 किमी तक चलने में सक्षम है। इसके अलावा थार, स्कॉर्पियो, बोलेरो सहित महिन्द्रा की कई लोकप्रिय गाड़ियों का प्रदर्शन किया गया। स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु ढोल-नगाड़े और पारंपरिक झिझिया नृत्य ने रोड शो को और आकर्षक बना दिया।

टैग्स

संबंधित खबरें