ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

पूर्णिया में ट्रक से 1074 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक समेत 3 तस्कर गिरफ्तार, 17,820 लीटर एप्पल ड्रिंक भी जब्त

पूर्णिया के गुलाबबाग में पुलिस ने ट्रक से 1,074 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। शराब की खेप असम से समस्तीपुर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और 17,820 लीटर हाइड्रेशन एप्पल ड्रिंक भी जब्त किया है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNIA: पूर्णिया पुलिस की ओर से शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सदर थाना पुलिस की टीम ने गुलाबबाग के शीशाबाड़ी के पास एक ट्रक से 1,074 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा ट्रक से 17,820 लीटर हाइड्रेशन एप्पल ड्रिंक भी जब्त किया गया है।


असम से समस्तीपुर ले जाई जा रही थी शराब

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रथम अभिनव पाराशर ने प्रेस वार्ता में बताया कि विदेशी शराब की यह खेप असम से समस्तीपुर ले जाई जा रही थी। मामले के उद्भेदन और तस्करों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था।


विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को पकड़ा और तलाशी के दौरान उसमें छिपाकर रखी गई 1,074 लीटर विदेशी शराब बरामद की।


ट्रक चालक समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें ट्रक चालक के अलावा दो अन्य आरोपी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं।


पुलिस अब शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की खेप किसके लिए और कहां पहुंचाई जानी थी।