ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

पूर्णिया में बड़ा हादसा, तेजस्वी के कार्यक्रम से लौट रही गाड़ी का एक्सीडेंट, 2 की मौत, दर्जनों घायल

PURNEA : बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण को लेकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है. तमाम पार्टियों के बड़े नेता अपने उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. लगातार

पूर्णिया में बड़ा हादसा, तेजस्वी के कार्यक्रम से लौट रही गाड़ी का एक्सीडेंट, 2 की मौत, दर्जनों घायल
First Bihar
2 मिनट

PURNEA :  बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण को लेकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है. तमाम पार्टियों के बड़े नेता अपने उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. लगातार चुनाव जनसभाओं को संबोधित किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है. इसी कड़ी में एक अप्रिय घटना हुई है. तेजस्वी के कार्यक्रम से लौट रही एक गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई है.


घटना पूर्णिया जिले की है. जहां अमौर में तेजस्वी यादव की रैली से लौट रही पिकअप वैन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है. टक्कर के बाद पिकअप वैन पलट गई है. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अध्क लोग घायल हो गए हैं. कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक 2 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है. जताया जा रहा है कि 25 लोग जख्मी हुए हैं लेकिन उनमें से 18 की हालत गंभीर बनी हुई है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. आनन-फानन में जख्मियों को पीएचसी और अन्य नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया है. 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता