ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पूर्णिया में एक्सीडेंट, मजदूरों से भरी पिकअप वैन पलटी, 22 घायल

PURNEA : इस वक्त एक बड़ी खबर पूर्णिया जिले से सामने आ रही है जहां मजदूरों से भरी पिकअप वैन का एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में 22 मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. आनन फानन में सभी घ

पूर्णिया में एक्सीडेंट, मजदूरों से भरी पिकअप वैन पलटी, 22 घायल
First Bihar
1 मिनट

PURNEA : इस वक्त एक बड़ी खबर पूर्णिया जिले से सामने आ रही है जहां मजदूरों से भरी पिकअप वैन का एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में 22 मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. 


हादसा पूर्णिया एनएच 31 स्थित उफ़्रैल चौक पर हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप पर सवार होकर 22 मजदूर पूर्णिया रैक पॉइंट से अपने घर नवगछिया के रंगरा जा रहे थे तभी यह एक्सीडेंट हुआ. इस एक्सीडेंट में सभी मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गए.  


स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया में भर्ती कराया गया. हॉस्पिटल में एक मजदूर की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे भागलपुर रेफर कर दिया है. डॉक्टर के अनुसार, सभी मजदूरों को काफी गंभीर चोटें आईं हैं. सभी का जांच कराया जा रहा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता