ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

पूर्णिया में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 84 मोबाइल जब्त, 7 गिरफ्तार

पूर्णिया पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया, 84 चोरी के मोबाइल बरामद, 7 गिरफ्तार। आरोपी फोन चोरी कर डिजिटल अकाउंट से रुपये उड़ाते थे।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: यदि आप भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर डिजिटल तरीके से रूपये का कारोबार करते हैं तो हो जाएं सावधान। पूर्णिया पुलिस ने एक ऐसे अंर्तप्रांतीय साइबर ठग गिरोह का खुलासा किया है जो फोन चुराने के बाद ग्राहकों के डिजिटल यूपीआई अकाउंट से रुपये की अवैध निकासी कर उस मोबाइल को बाजार में बेच देता था। इस पूरे गिरोह का खुलासा तब हुआ जब सहायक खजांची थाने की टीम बस स्टैंड पहुंची।


पुलिस गाड़ी को देखकर चोरी की मोबाइल के साथ बस में बैठे 7 युवक घबरा गये और माथे से पसीना निकलने लगा। इनके चेहरे और गतिविधियों को देख पुलिस ने शक हुआ कि कही कोई गड़बड़ी है। जब पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो चोरी का कुल 84 मोबाइल बरामद किया गया। इस गिरोह के सदस्यों ने 15 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी की सभा में भी 23 मोबाइल की चोरी की थी। 


एसपी स्वीटी सहरावत ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। एसपी ने कहा कि ये भीड़ भाड़ वाले इलाके और बाजार से ये मोबाइल चोरी करते थे। फोन चुराने के बाद फोन लॉक फ्री कर देता था। फिर ओटीपी का इस्तेमाल कर मोबाइल के डिजिटल यूपीआई अकाउंट से रुपये को फेक अकाउंट में भेजकर पैसे की निकासी करता था। बाद में सभी मोबाइल फोन को बाजार में बेच देता था। 


साइबर ठग गिरोह के पास से कुल 84 मोबाइल, 4 आधार कार्ड और 8 मोबाइल सिम कार्ड  बरामद किया गया है। पकड़े गये सातों ठगों में सिर्फ एक झारखंड का रहने वाला है बाकि ठग पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। एसपी ने कहा कि पिछले तीन चार महीने से ये सभी आरोपी बेलौरी सहित अन्य होटलों में जगह बदल के रह रहे थे।


 इसमें दो युवक तकनीकी एक्सपर्ट है, जो चोरी किये गये मोबाइल फोन का लॉक तोड़ देता था। एसपी ने बताया कि मोबाइल के मालिक का पता लगाया जा रहा है। जिसके बाद मोबाइल इसके असली मालिक को हैंडओवर किया जाएगा। फिलहाल सभी ठगों को गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।