ब्रेकिंग
बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था स्मैक का कारोबार, संचालिका गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

Bihar Crime News: पूर्णिया में पुलिस ने ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे कथित स्मैक कारोबार का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान पार्लर संचालिका को गिरफ्तार किया गया और नशीला पदार्थ व नकदी बरामद हुई। वहीं जिले के दूसरे इलाके में भी पुलिस ने स्मैक...

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था स्मैक का कारोबार, संचालिका गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: पूर्णिया में पुलिस ने ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे स्मैक के कारोबार का खुलासा किया है. केहाट थाना क्षेत्र के जनता चौक स्थित ध्रुव उद्यान के पास राधा ब्यूटी पार्लर में छापेमारी कर पुलिस ने 49.71 ग्राम स्मैक और 33,410 रुपये नकद बरामद किए हैं. कार्रवाई के दौरान पार्लर संचालिका राधा देवी को गिरफ्तार किया गया है.


पुलिस के अनुसार, जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि राधा ब्यूटी पार्लर की आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर केहाट और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पार्लर में छापेमारी की. तलाशी के दौरान स्मैक और नकदी बरामद होने के बाद संचालिका को हिरासत में ले लिया गया.


सदर एसडीपीओ अभिनव पराशर ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सदर और केहाट थाना क्षेत्रों में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था. इसी अभियान के दौरान ब्यूटी पार्लर से स्मैक बरामद हुई. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पार्लर संचालिका और उसके पति के नशे के कारोबार से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है. दोनों पर पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों में स्मैक की सप्लाई करने का आरोप है.


सदर और केहाट थाना क्षेत्र में 252.48 ग्राम स्मैक बरामद

पुलिस ने इसी अभियान के दौरान सदर और केहाट थाना क्षेत्र से कुल 252.48 ग्राम स्मैक बरामद की है. रामबाग एमआईटी के पास पुलिस ने बाइक सवार प्रमोद कुमार को 202.77 ग्राम स्मैक और 41,390 रुपये के साथ गिरफ्तार किया. प्रमोद कुमार सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग अब्दुल्ला नगर का रहने वाला बताया गया है.


वहीं, केहाट थाना क्षेत्र के जनता चौक स्थित राधा ब्यूटी पार्लर में छापेमारी के दौरान 49.71 ग्राम स्मैक और 33,410 रुपये नकद बरामद किए गए. दोनों कार्रवाइयों में बरामद नशीले पदार्थ और नकदी को पुलिस ने जब्त कर लिया है.


नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार पार्लर संचालिका से पूछताछ में नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़े कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं. इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि ब्यूटी पार्लर में स्मैक का कारोबार कब से चल रहा था और इस नेटवर्क से कितने लोग जुड़े हुए हैं.


एसडीपीओ अभिनव पराशर ने बताया कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री की जानकारी सामने आने के बाद ऐसे संस्थानों पर भी नजर रखी जा रही है. पुलिस की ओर से जिले में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और सप्लाई के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है.


पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जांच के दौरान स्मैक की सप्लाई के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.