ब्रेकिंग
आखिरी वीडियो कॉल पर हंस रहे थे सारण के BSF जवान देवानंद मांझी, कुछ सेकंड बाद मिली शहादत की खबर; बहन की शादी का सपना रह गया अधूरा✦बेटी की शाही शादी में अनंत सिंह का जलवा, भगवा गमछा लहराकर भीड़ का किया स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई ✦पुष्कर मेले में छाई 2 फीट की भैंस पिंकी, मालिक ने रखी 1 करोड़ रुपये कीमत, देखने के लिए उमड़ी भीड़✦देव दीपावली पर बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महाआरती, राजकुमार चौबे बोले- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो बक्सर की पहचान✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, जाम में फंसे मंत्री रामकृपाल यादव, खेत के रास्ते शादी समारोह में पहुंचे✦आखिरी वीडियो कॉल पर हंस रहे थे सारण के BSF जवान देवानंद मांझी, कुछ सेकंड बाद मिली शहादत की खबर; बहन की शादी का सपना रह गया अधूरा✦बेटी की शाही शादी में अनंत सिंह का जलवा, भगवा गमछा लहराकर भीड़ का किया स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई ✦पुष्कर मेले में छाई 2 फीट की भैंस पिंकी, मालिक ने रखी 1 करोड़ रुपये कीमत, देखने के लिए उमड़ी भीड़✦देव दीपावली पर बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महाआरती, राजकुमार चौबे बोले- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो बक्सर की पहचान✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, जाम में फंसे मंत्री रामकृपाल यादव, खेत के रास्ते शादी समारोह में पहुंचे

घर में फर्श के नीचे मिला सांपों का बसेरा, खुदाई में निकले 36 से अधिक कोबरा के बच्चे; गांव में दहशत

Bihar News: पूर्णिया के बैसा प्रखंड में एक पक्के मकान के फर्श की खुदाई के दौरान 36 से अधिक जहरीले सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सपेरे ने सभी सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया, जबकि वन विभाग और प्रशासन ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड के खपड़ा पंचायत स्थित कानिमालदह भटवार गांव में एक पक्के मकान के फर्श की खुदाई के दौरान 36 से अधिक जहरीले सांप निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एक सपेरे ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और वन विभाग सतर्क हो गए हैं।



जानकारी के अनुसार, गांव निवासी पांडव बोसाक के घर में पिछले कुछ दिनों से फर्श के नीचे सरसराहट और फुफकार जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं। परिवार को आशंका हुई कि मकान के नीचे सांपों का बसेरा हो सकता है। इसके बाद एक पेशेवर सपेरे को बुलाया गया और कमरे के एक हिस्से में खुदाई शुरू की गई।



खुदाई के दौरान जमीन के भीतर से एक के बाद एक कई जहरीले सांप और उनके बच्चे निकलने लगे। देखते ही देखते सांपों की संख्या 36 से अधिक हो गई। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए।



सपेरे ने सावधानीपूर्वक करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी छोटे-बड़े सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें थैलों और डिब्बों में रखा गया, ताकि उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा सके।



घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। अधिकारियों ने घर और आसपास के इलाके की निगरानी शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर आसपास के मकानों और खेतों में भी जांच कराई जा रही है, ताकि यदि अन्य सांप मौजूद हों तो उनका भी सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।



घटना के बाद पांडव बोसाक का परिवार सहमा हुआ है। वहीं, गांव के लोगों में भी दहशत का माहौल है। वन विभाग लोगों से सतर्क रहने और किसी भी सांप के दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने की कोशिश करने के बजाय तुरंत प्रशासन या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देने की अपील कर रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता