ब्रेकिंग
कैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाBihar News: भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तारकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाBihar News: भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तार

पनोरमा स्टार सीजन-06 में बालीवुड सिंगर अनुराधा पौडवाल ने बांधा समां, अभिनेत्री शिल्पा शिंदे भी हुईं शामिल

PURNEA: पूर्णियां मुख्यालय के बाईपास रोड स्थित पनोरमा ग्रुप के ई-होम्स पनोरमा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय पनोरमा स्टार सीजन -06 के तीसरे दिन धवाल चांदनी और वाद्ययंत्रो से बहते

पनोरमा स्टार सीजन-06 में बालीवुड सिंगर अनुराधा पौडवाल ने बांधा समां, अभिनेत्री शिल्पा शिंदे भी हुईं शामिल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णियां मुख्यालय के बाईपास रोड स्थित पनोरमा ग्रुप के ई-होम्स पनोरमा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय पनोरमा स्टार सीजन -06 के तीसरे दिन धवाल चांदनी और वाद्ययंत्रो से बहते सुर-ताल के बीच रविवार को मुबंई से पूर्णियां पहुंची बालीवुड की पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल ने एक से बढ़कर एक गाने को गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दी। जिसके बाद दर्शकों ने ताली की गड़गड़ाहट से ई-होम्स पनोरमा में संगीत का माहौल बन गया।


रविवार को ई होम्स पनोरमा में आयोजित पनोरमा स्टार सीजन-06 कार्यक्रम में बालीवुड पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल ने गणेश वंदना से आगाज किया।इसके बाद मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा शिव से बड़ा नही कोई दूजा जैसे गांनो से ई होम्स परिसर में अपनी सुर से समां बांध दी। वही पनोरमा ग्रुप में घर लेने वालों को पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने चाबी का वितरण किया।


सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत होने से पहले ई होम्स पनोरमा में घर लेने वाले ग्राहकों के बीच पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने अपने हाथों से लगभग 200  से अधिक ग्राहकों के बीच घरों के चाबी का वितरण किया। अपने-अपने घरों का चाबी पाकर पनोरमा ग्रुप के कस्टमर बहुत खुश दिखें। इस दौरान पनोरमा के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने ग्राहकों को चाबी सौंपते हुए कहा की पनोरमा ग्रुप हमेशा से अपने ग्राहकों का ख्याल रखते आया हैं जो ये हमेशा अनवरत जारी रहेगा।


वही कार्यक्रम में धारावाहिक-शो भाभीजी घर पर हैं में अपनी मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शिल्पा शिंदे भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों की नजर मंच पर टिकी हुई थी। शिल्पा ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। रविवार को पूर्णियां के ई होम्स पनोरमा में आयोजित पनोरमा स्टार सीजन -06 कार्यक्रम में मुख्य रूप से पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा,नंदन झा,रितेश झा,चंदन,विक्रम भगत,अजय,दिलीप,अभिषेक,शिवानंद पाठक समेत अन्य लोग मौजूद थे।


टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें