ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पलभर में उजड़ गया रिश्ता : सड़क हादसे में मां - बेटे की दर्दनाक मौत, पति की हालत नाजुक

PURNIYA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इस

पलभर में उजड़ गया रिश्ता  : सड़क हादसे में मां - बेटे की दर्दनाक मौत, पति की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNIYA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है,जहां सड़क हादसे में मां - बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार,  गुरुवार को पूर्णिया में एक और बड़ा हादसा हुआ है, जहां पलभर में ही एक परिवार की खुशियां उजड गयीं। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गये। ये हादसा पूर्णिया के बनमनखी थाना क्षेत्र के रामनगर फरसाही मिलीक गांव की है, जहां बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी है। जबकि पति की हालत बेहद गंभीर है।


वहीं, इस हादसे के बाद मां और बेटे की अर्थी एक साथ उठी। हादसे की वजह ओवरलोडेड ट्रैक्टर की तेज रफ्तार बताया जा रहा है, जहां एक ही पल में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH भेज दिया है।


उधर, इस घटना में मृतक की पहचान जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी प्रतिभा कुमारी, पुत्र डायमंड कुमार, जिसकी उम्र 4 साल है। वहीं, गंभीर हालत में जख्मी पति अरुण कुमार पेशए से सरकारी शिक्षक है, उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।