ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

खुशखबरी! इस जगह बनेगा राज्य का चौथा एयरपोर्ट, AAI और बिहार सरकार में हुआ करार

PURNIA: देश के हवाई नेटवर्क से बिहार के सीमांचल को जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए पूर्णिया में राज्य का चौथे एयरपोर्ट का निर्माण होगा। इसके साथ ही पूर्णिया में नागरिक विम

खुशखबरी!  इस जगह बनेगा राज्य का चौथा एयरपोर्ट, AAI और बिहार सरकार में हुआ करार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNIA: देश के हवाई नेटवर्क से बिहार के सीमांचल को जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए पूर्णिया में राज्य का चौथे एयरपोर्ट का निर्माण होगा। इसके साथ ही पूर्णिया में नागरिक विमान सेवा शुरू करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) और बिहार सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ है। पटना, गया, दरभंगा के बाद अब पूर्णिया से भी यात्री विमान के जरिए दूसरे शहर तक जा सकेंगे। इस बात की जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने खुद ट्वीट कर दी है।


दरअसल, उड़ान योजना के तहत पूर्णिया एयरपोर्ट को भी दरभंगा एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाना है। सिविल इन्क्लेव के निर्माण के साथ रनवे की जरूरत के अनुसार री-कारपेटिंग की जाएगी। यहां भी पहले से एयरफोर्स स्टेशन और शानदार रनवे की सुविधा है। पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण और दरभंगा एयरपोर्ट के विकास पर करीब 2 हजार करोड़ का खर्च होगा।


मालूम हो कि, नये एयरपोर्ट के निर्माण से सीमांचल व उसके आसपास के लोगों को व्यापार और यातायात सहित अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी। क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने से नये रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही आपात स्थिति में एयर एबुलेंस व अन्य सेवाओं में भी इलाके के लोगों को राहत मिलेगी। पूर्णिया में एयपोर्ट निर्माण के लिए एएआई और बिहार सरकार के बीच हुए करार हुआ है। 


उधर, दरभंगा में सिविल इन्क्लेव के लिए बिहार सरकार व एएआई के बीच समझौता हुआ हैं। एएआई की कार्यपालक निदेशक चारुल पांडेय सहित एएआई व बिहार के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में कई बातों पर सहमति बनी है। दरभंगा एयरपोर्ट पर कम दृश्यता में भी विमानों की सुगम लैंडिंग के इंतजाम होंगे।