ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

कनकई नदी का कटाव शुरू, लोग अपने आशियाना तोड़ने को मजबूर

PURNEA: बायसी अनुमंडल में एक बार फिर से कनकई नदी का कटाव शुरू हो गया है। जिसके कारण लोग कई जगहों पर लोग अपने आशियाने को तोड़ रहे हैं। कटाव के कारण अब लोग यहां पलायन कर रहे हैं

कनकई नदी का कटाव शुरू, लोग अपने आशियाना तोड़ने को मजबूर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: बायसी अनुमंडल में एक बार फिर से कनकई नदी का कटाव शुरू हो गया है। जिसके कारण लोग कई जगहों पर लोग अपने आशियाने को तोड़ रहे हैं। कटाव के कारण अब लोग यहां पलायन कर रहे हैं। मामला अमौर प्रखंड के नगरा टोला की है। जहां लोग अपने पक्के मकान पर हथौड़ा चला रहे हैं। एक-एक पैसे इक्टठा कर लोगों ने आशियाने को बनाया और आज कटाव के कारण इसे तोड़ने को विवश हैं।

कनकई नदी का कटाव शुरू, लोग अपने आशियाना तोड़ने को मजबूर


कनकई नदीं के कटाव के कारण यह कई गावों के लोग परेशान हैं। महिलाए नदी किनारे टीन के शेड के नीचे रहने को मजबूर हैं। लोगों में अब भी कनकई नदी का दहशत देखने को मिल रहा है। नगरा टोला के लोगों का कहना है कि कनकई नदी ने नगरा टाला में 2017 और 2020 में भारी तबाही मचायी थी।   


कनकई नदी का कटाव शुरू, लोग अपने आशियाना तोड़ने को मजबूर


इस दौरान प्राथमिक स्कूल समेत करीब 70 घर नदी में विलीन हो गये थे।  अबकी बार कनकई नदी घर के नजदीक आ पहुंची है। सैलाब और कटाव के कहर से बचने के लिए लोग अपने ही बनाए घरों को तोड़कर  सुरक्षित जगह की तलाश में निकल पड़े हैं। यदि अभी घर नही तोड़ेंगे तो एक माह बाद यही घर नदी में समा जायेगा। नदी किनारे रहने वाले लोगों का कहना है कि अब तक उन्हें किसी तरह की सरकारी लाभ नहीं मिल पायी है। 


कनकई नदी का कटाव शुरू, लोग अपने आशियाना तोड़ने को मजबूर


अमौर के विधायक अखतरुल ईमान कहते हैं कि नेपाल और बंगाल होकर सोनापुर से फाबिसगंज तक बहने वाली सभी नदियां आकर अमौर और बायसी में मिलती है। जिसके कारण यहां सबसे अधिक कटाव होता है लेकिन इस समस्या पर सरकार की नजर नहीं है। हालांकि कि उन्होंने इस मुद्दे को सदन से लेकर मुख्यमंत्री और आलाधिकारियों तक रखा था। यहां अबतक नाव तक उपलब्ध नहीं कराया गया है जिसे लेकर लोग काफी परेशान हैं इनकी सुनने वाला कोई नहीं है।


कनकई नदी का कटाव शुरू, लोग अपने आशियाना तोड़ने को मजबूर

कनकई नदी का कटाव शुरू, लोग अपने आशियाना तोड़ने को मजबूर

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता