ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

एक अंडे का 4 टूकड़ा कर बच्चों को परोसा गया, बच्चों ने उठाया सवाल तो स्कूल टीचर ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

PURNEA: पूर्णिया में बच्चों की बर्बरतापूर्ण पिटाई का मामला सामने आया है। मामला पूर्णिया कसबा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय जलकर से जुड़ा है। आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाले

एक अंडे का 4 टूकड़ा कर बच्चों को परोसा गया, बच्चों ने उठाया सवाल तो स्कूल टीचर ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में बच्चों की बर्बरतापूर्ण पिटाई का मामला सामने आया है।  मामला पूर्णिया कसबा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय जलकर से जुड़ा है। आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने एमडीएम से मिलने वाले खाने को लेकर अपने अभिभावकों से शिकायत की थी। जिसके बाद स्कूल पहुंचकर अभिभावकों ने शिक्षकों से सवाल जवाब किया था। इसी बात को लेकर मास्टर साहब को गुस्सा आ गया। गुस्से से तिलमिलाए स्कूल के शिक्षक ने बच्चों की जमकर पिटाई कर दी। 


घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो भी सामने आ गया है। वायरल वीडियो कसबा प्रखंड के मध्य विद्यालय जलकर का है। जहां बच्चों को एमडीएम के  मेन्यू के अनुसार अंडा परोसा जाना था। लेकिन बच्चों को एक अंडे का चार टूकड़ा करके दिया जा रहा था। जब बच्चों ने इसका विरोध किया तो शिक्षकों ने बच्चों को स्कूल में दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। स्कूल के बच्चों ने बताया कि हमेशा निम्न गुणवत्ता युक्त भोजन देकर शिक्षकों द्वारा मुंह बंद रखने की हिदायत दी जाती है। 


बच्चों ने बताया कि आधे अंडे की शिकायत करने पर विद्यालय के तनवीर शिक्षक ने विद्यालय परिसर में बच्चों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बच्चों ने शरीर पर उभरे चोट के निशान को दिखाते हुए सुरक्षा की गुहार लगायी। बच्चों ने बताया कि उन्हें शिक्षक ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। इस दौरान वे दर्द से चीखते-चिल्लाते रहे लेकिन मास्टर साहब ने उनकी एक नहीं सुनी और पीटते रहें। 


इस बाबत पूछे जाने पर आरोपी शिक्षक तनवीर ने बताया कि सभी बच्चे विद्यालय के बाहर थे। मैंने बच्चों से कहा कि बाहर नहीं जाओ स्कूल के अंदर जाओ। बच्चा झूठ बोल रहा है। हम बच्चों को नहीं मारे हैं। वहीं इस मामले से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ रजक ने कहा कि यदि मामला सही पाया गया तो प्रधानाध्यापक पर विभागीय कार्रवाई होगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता