ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

शौचालय की टंकी में दबकर दो की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

PURNEA: बिहार के पूर्णिया जिले में हुए दर्दनाक हादसे में दो की मौत हो गयी जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सहायक खजांची हाट थाना क्षेत्र के इस्लामनगर माधोपाड़ा इलाक

शौचालय की टंकी में दबकर दो की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: बिहार के पूर्णिया जिले में हुए दर्दनाक हादसे में दो की मौत हो गयी जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सहायक खजांची हाट थाना क्षेत्र के इस्लामनगर माधोपाड़ा इलाके की है जहां एक निर्माणाधीन मकान में बने शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने के दौरान मलबे में दबने से दो की मौत हो गयी। मृतक घर का मालिक और वहां काम कर रहा मजदूर था।


जिसकी मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में मकान मालिक का दामाद बुरी तरीके से घायल हो गया। जिसका इलाज पूर्णिया के राजकीय मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल में चल रहा है। दोनों मृतकों की पहचान हो चुकी है। मृतक मकान मालिक की सलीम के रुप में जबकि मजदूर की राकेश यादव के रुप में हुई है। राकेश बनमनखी का रहने वाला था। 


इस घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सलीम नया मकान बनवा रहा था और इसी दौरान वह घर में शौचालय की टंकी का निर्माण कराया था। टंकी की ढलाई हाल ही में की गयी थी। जब सलीम सेंटरिंग खुलवाने के लिए राकेश को बुलाया और फिर इसे खोलने का काम किया जा रहा था। 


तभी अचानक सारा मलबा एक साथ गिर गया जिसमें मकान मालिक और मजदूर दोनों दब गये। दोनों की मौत दम घुटने से हो गयी है। जबकि सलीम का दामाद मंजूर अंसारी भी इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे में दबे दोनों शव को काफी मशक्कत के बाद  बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।   


टैग्स