ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

बिहार : सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत

PURNIA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसें में लोगों की जान नहीं जाती हो। इस पर क

बिहार : सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसें में लोगों की जान नहीं जाती हो। इस पर काबू पाने को लेकर कई तरह के जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। लेकिन, इसके बाबजूद इसपर काबू होता नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है।  जहां दो अलग - अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसमें दो बच्चे शामिल हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, अ मौर थाना क्षेत्र के बघवा कोला के पास  बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही हुई मौत हो गई। मृतक की पहचान मिस्टर के रूप में हुई है, जो अमौर थाना क्षेत्र के भवानीपुर का रहने वाला था। वहीं, एक अन्य मामले में डगरूआ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से दो बच्चों की मौत हो गई है। 


वहीं, पहली घटना के बारे में  जानकारी देते हुए मृतक के परिजन ने बताया कि मिस्टर की मां ने घर का राशन के लिए उसे बोला था। वह अपनी बाइक पर सवार होकर राशन लाने के लिए बाजार जा रहा था। उसी दौरान बागवा कोला गांव के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मिस्टर बाइक से गिर पड़ा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे मामले में बताया जा रहा है कि डगरूआ थाना क्षेत्र इलाके में दो बच्चे ट्रैक्टर पर सवार होकर एकसाथ खले रहे थे।तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें दोनों बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी। 


इधर, इन दोनों मामलों की सुचना मिलने पर इलाकेके थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी हासिल की।  उसके बाद पुलिस अपने तरीके से इस मामले में जानकारी इकट्ठा कर रही है। फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत दर्ज की गई है या नहीं इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है। 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता