ब्रेकिंग
कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे

राजस्व कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए विभागीय पोर्टल लाइव, 31 मई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व कर्मचारियों के ऐच्छिक स्थानांतरण और पदस्थापन के लिए ऑनलाइन पोर्टल लाइव कर दिया है। कर्मचारी 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। राज्य स्तरीय संवर्ग बनने के बाद यह पहली बड़ी पहल है।

बिहार न्यूज
राज्य स्तरीय संवर्ग बनने के बाद पहली बड़ी पहल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने राजस्व कर्मचारियों के पदस्थापन एवं स्थानांतरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने राजस्व कर्मचारियों के ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए विभागीय पोर्टल को 13 मई 2026 से लाइव करने का निर्णय लिया है। यह पोर्टल 31 मई 2026 तक सक्रिय रहेगा, जिसके माध्यम से कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।


इस संबंध में विभाग के अवर सचिव श्री अरविन्द कुमार द्वारा राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी, बिहार को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिहार राजस्व कर्मचारी संवर्ग नियमावली, 2025 लागू होने के बाद राजस्व कर्मचारी संवर्ग अब राज्य स्तरीय संवर्ग बन चुका है। इसके बाद पहली बार राज्य स्तर पर ऑनलाइन माध्यम से स्थानांतरण और पदस्थापन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।


विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस नई व्यवस्था से स्थानांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा कर्मचारियों को आवेदन के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित होने के कारण समय की बचत भी होगी और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।


विभाग ने इस संबंध में सभी समाहर्ताओं, अपर समाहर्ताओं, भूमि सुधार उप समाहर्ताओं एवं अंचल अधिकारियों को भी सूचना भेज दी है, ताकि संबंधित कर्मचारियों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। मंत्री के नेतृत्व में विभाग की इस पहल को प्रशासनिक सुधार और डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।