ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

बिहार में प्यार की ‘सजा’ बनी बर्बरता… प्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर पीटा, तमाशा देखती रही भीड़

Bihar Crime News: पूर्णिया जिले के गुरही पंचायत में प्रेमी-प्रेमिका के साथ सरेआम मारपीट की घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में खलबली मच गई। इस मामले में एक स्थानीय जनप्रतिनिधि की कथित भूमिका ने इसे और भी संवेदनशील...

बिहार में प्यार की ‘सजा’ बनी बर्बरता… प्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर पीटा, तमाशा देखती रही भीड़
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। कसबा प्रखंड के गुरही पंचायत वार्ड संख्या-9 में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस अमानवीय कृत्य में स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका सामने आ रही है, जिस पर पूरे घटनाक्रम को बढ़ावा देने का आरोप है।


जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला शादीशुदा है और उसका दूसरे गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध बताया जा रहा है। बीती रात दोनों को गांव के कुछ लोगों ने आपस में बातचीत करते देख लिया। इसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई और कथित तौर पर वार्ड सदस्य की मौजूदगी में दोनों को पकड़कर खंभे से बांध दिया गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसके बाद जो हुआ वह बेहद शर्मनाक था। युवक और युवती हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। दोनों को लाठियों से पीटा गया, गालियां दी गईं और सरेआम अपमानित किया गया। वहां मौजूद लोग इस पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने आगे बढ़कर उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की।


घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। वीडियो में साफ देखा गया कि किस तरह दोनों को सार्वजनिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। 


स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड सदस्य, जो खुद एक जनप्रतिनिधि है, उसे कानून की रक्षा करनी चाहिए थी, लेकिन वह उल्टा इस हिंसक घटना का नेतृत्व करता दिखा। लोगों का आरोप है कि अगर जनप्रतिनिधि ही कानून हाथ में लेने लगें, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?


घंटों तक प्रताड़ना देने के बाद आरोपियों ने घायल प्रेमी जोड़े को खुद ही कसबा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पहले मेडिकल जांच कराई और फिर घटना की जांच शुरू कर दी। पीड़ित युवक और युवती मानसिक रूप से बुरी तरह सहमे हुए बताए जा रहे हैं।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। वीडियो फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। वार्ड सदस्य की भूमिका की भी गहन जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही सभी आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।