ब्रेकिंग
‘आंदोलन करने वाले छात्र नहीं बल्कि RJD-कांग्रेस के लोग’, पटना में बवाल पर बोले मंत्री श्रवण कुमारबाइक की चाबी को लेकर हुआ विवाद... गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई के गले पर चाकू से किया वार, इलाज के दौरान मौतबिहार के सरकारी स्कूल की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? 3 साल से सिर्फ एक कमरे में चल रही बच्चों की पढ़ाईBihar News : पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं! PM मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केसअब और करीब आई पटना मेट्रो! राजेंद्रनगर से मोइनुल हक स्टेडियम तक टनल तैयार, जानिए लेटेस्ट अपडेट‘आंदोलन करने वाले छात्र नहीं बल्कि RJD-कांग्रेस के लोग’, पटना में बवाल पर बोले मंत्री श्रवण कुमारबाइक की चाबी को लेकर हुआ विवाद... गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई के गले पर चाकू से किया वार, इलाज के दौरान मौतबिहार के सरकारी स्कूल की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? 3 साल से सिर्फ एक कमरे में चल रही बच्चों की पढ़ाईBihar News : पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं! PM मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केसअब और करीब आई पटना मेट्रो! राजेंद्रनगर से मोइनुल हक स्टेडियम तक टनल तैयार, जानिए लेटेस्ट अपडेट

मूर्ति विसर्जन के दौरान DJ ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, बच्चों समेत दर्जनभर लोग घायल, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सांसद

DJ ट्रॉली में चाबी छोड़ ड्राइवर किसी काम से चला गया तभी एक बच्चे ने गाड़ी की चाबी ऑन कर दी। जिसके बाद डीजे वैन ने कई लोगों को कुचल दिया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। बच्चों समेत कई लोग घायल हो गये।

BIHAR POLITICS
पूर्णिया में बड़ा हादसा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

purnea: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णियाँ से आ रही है, जहां सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान डीजे ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पूरी घटना की जानकारी ली। 


घटना पूर्णिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर पंचायत के रमना टोला वार्ड नंबर 6 की है। जहां माँ सरस्वती की प्रतिमा डीजे ट्रॉली के साथ विसर्जन के लिए निकली थी। डीजे ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और करीब दर्जन भर लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में चल रहा है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक महिला की पहचान रमना टोला निवासी मोहम्मद सईद की 55 वर्षीय पत्नी बीबी जेरुन ख़ातून के रूप में हुई है। 


घटना के संबंध में स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डीजे चालक गाड़ी को बंद करके चाभी गाड़ी में ही छोड़ कर कहीं चला गया था । जिस दौरान एक बच्चे ने डीजे की गाड़ी को चालू कर दिया । जिससे डीजे की गाड़ी अनियंत्रित होकर लगभग दर्जन भर लोग को कुचल दिया । इस हादसे में मौके पर एक महिला की मौत हो गयी। जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया । ग्रामीणों के द्वारा  किसी तरह आनन फानन में सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में बेहतर इलाज के लिए भेज दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ पंकज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित आनंद, राजस्व अधिकारी सादिक अहमद, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ छोटू सिंह, प्रखंड प्रमुख जियाउल हक, उप प्रमुख ललन सिन्हा मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया । मुफस्सिल थाना की टीम मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जाँच कर रही है।


इधर घटना की खबर आसपास के क्षेत्र में आग की तरफ फैल गई ।वहीं घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि डीजे गाड़ी की चपेट में आने से लगभग बारह लोग गायाल है जिसका इलाज जीएमसीएच पूर्णिया में चल रहा है और एक कि मौत घटनास्थल पर ही हो गया। पुलिस जांच कर रही है और आगे की कार्यवाही की जा रही है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्णिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों से और परिजनों से मुलाकात की। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता