ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

शादी छोड़ कर मॉक ड्रिल में शामिल हुआ दूल्हा... पूर्णिया के सुशांत कुशवाहा की देशभक्ति वायरल!

बिहार के पूर्णिया जिले से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां सुशांत कुशवाहा नामक युवक ने अपनी शादी के दिन देशसेवा को प्राथमिकता देते हुए बारात रोक दी और "ऑपरेशन अभ्यास" मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया।

सुशांत कुशवाहा
सुशांत कुशवाहा
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

पूर्णिया  के सुशांत कुशवाहा ने अपनी शादी के दिन दो घंटे बारात रोककर "ऑपरेशन अभ्यास" की मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, “राष्ट्र पहले आता है।” उनकी यह देशभक्ति अब लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है।


बिहार के पूर्णिया जिले में देशभक्ति की मिसाल देखने को मिली, जब दूल्हा बनने जा रहे सुशांत कुशवाहा ने अपनी बारात दो घंटे के लिए रोक दी ताकि वे "ऑपरेशन अभ्यास" के तहत हो रही सुरक्षा मॉक ड्रिल में भाग ले सकें। यह मॉक ड्रिल केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर पूरे देश के 244 जिलों में आयोजित की गई थी।


घटना बुधवार की है। सुशांत की बारात पूर्णिया से अररिया जिले के लिए शाम 6 बजे निकलनी थी, लेकिन जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि ड्रिल उसी दिन होनी है, उन्होंने राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता दी और पूरे आत्मविश्वास से परिवार और दुल्हन पक्ष को अपने फैसले से अवगत कराया।


सुशांत ने कहा कि आज मेरी शादी है लेकिन उससे ज्यादा गर्व इस बात का है कि मैं उस दिन मॉक ड्रिल का हिस्सा बन सका, जब हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की। ड्रिल के बाद रात 8 बजे सुशांत बारात लेकर निकले। उनके इस साहसी और राष्ट्रवादी कदम की चारों ओर सराहना हो रही है। सोशल मीडिया पर उन्हें "वायरल ग्रूम" कहा जा रहा है।


यह मॉक ड्रिल भारतीय सेना द्वारा "ऑपरेशन सिंदूर" के बाद हुई थी। ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। इसी दिन 244 जिलों में नागरिक सुरक्षा की तैयारी को जांचने के लिए मॉक ड्रिल की गई थी।