ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : बड़े भाई की शादी में छोटे भाई की मौत, चचेरे भाई की हालत नाजुक; खुशियों पर छाए मातम के बादल

PURNIA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी मे

बिहार : बड़े भाई की शादी में छोटे भाई की मौत, चचेरे भाई की हालत नाजुक; खुशियों पर छाए मातम के बादल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रही है। जहां बड़े भाई की शादी में छोटे भाई की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार , बिहार के पूर्णिया में बड़े भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहे छोटे भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। रानीगंज-पूर्णिया  मार्ग में रानीगंज के इन्दरपुर गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने उनकी सड़क किनारे खड़े बाइक में टक्कर मार दी है। ठोकर लगने से उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दोनो युवकों को रानीगंज रेफरल अस्पताल लाया। यहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृतक घोषित कर दिया। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान संजीव शर्मा (24) पूर्णिया जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के चनका पंचायत स्थित उदयनगर रहड़िया निवासी कमलेश्वरी शर्मा का बेटा था। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक विनोद कुमार शर्मा इसी गांव के भोला शर्मा का बेटा है। दोनो युवक चचेरा भाई था। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल विनोद को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। 


आपको बताते चलें कि, संजीव शर्मा के भाई की 22 जून को शादी थी। शादी का कार्ड बांटने के लिए संजीव शर्मा अपने चचेरा भाई विनोद कुमार शर्मा के साथ एक बाइक से रानीगंज के मिर्जापुर आया था। यहां अपने मौसा रामानंद शर्मा को कार्ड देने के बाद वापस लौट रहा था कि इसी बीच इन्दरपुर के पास यह हादसा हो गया। इससे दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। इधर अस्पताल पहुंचते ही संजीव शर्मा ने दम तोड़ दिया।