ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार : ऑटो और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, 9 लोग बुरी तरह घायल; इलाके में मचा हडकंप

PURNIYA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी क

बिहार : ऑटो और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, 9 लोग बुरी तरह घायल; इलाके में मचा हडकंप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIYA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां  ऑटो और बाइक की टक्कर में कई लोग घायल हो गए वहीं एक युवक की इस हादसे में मौत हो गई। यह घटना कसबा थाना क्षेत्र के नवीन नगर के पास की है, जहां तेज रफ्तार वाहन ने कहर बरपाया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में तेज रफ्तार ऑटो और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, वहीं 9 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। ऑटो पर सवार सभी लोग पूर्णिया से कसबा जा रहे थे, जबकि बाइक  सवार अररिया से पूर्णिया की ओर आ रहा था।  सभी घायलों का इलाज पूर्णिया के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां तीन की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 


बताया जा रहा है कि, ऑटो चालक की लापरवाही की वजह से यह घटना घटी है। ऑटो और बाइक की आमने -सामने की इस टक्कर में बाइकसवार युवक की मौत हो गई है जबकि ऑटो पर सवार 9 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। यह  हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। यह घटना पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र के नवीन नगर के समीप घटी है। सभी घायलों का इलाज पूर्णिया के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां तीन की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 

उधर, घटना के बाद इलाज कराने आए लोगों की अस्पताल में काफी कोहराम मचाया है। वहीं इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि फर्स्ट ऐड कर जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है।