ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

गोपाल खेमका मर्डर: बेऊर जेल से मोबाइल मिलने पर 3 कक्षपाल सस्पेंड, 3 पदाधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

गोपाल खेमका मर्डर केस की जांच के दौरान पटना के बेऊर जेल में छापेमारी हुई, जहां से मोबाइल मिलने पर तीन कक्षपाल सस्पेंड किए गए और तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Bihar
3 कक्षपालों पर कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका मर्डर केस में पटना के बेऊर जेल में कल छापेमारी हुई थी। इस दौरान जेल से कई मोबाइल बरामद हुआ था। जिसके बाद जेल के 3 कक्षपाल को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं तीन अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। 


पटना की बेऊर जेल में 5 जुलाई को शनिवार के दिन छापेमारी हुई थी। बिहार के उद्योगपति गोपाल खेमका मर्डर केस में यह रेड हुई थी। इस दौरान बेऊर जेल से मोबाइल मिलने के बाद जेल प्रशासन ने 3 कक्षपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वही जेल के उपाधीक्षक,सहायक अधीक्षक और प्रभारी के खिलाफ शोकॉज नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या शुक्रवार की रात में की गयी थी। इसी हत्याकांड के सिलसिले में अगले दिन बेऊर जेल में छापेमारी की गई थी। पुलिस को इस बात की आशंका है कि खेमका हत्याकांड के तार बेऊर जेल से जुड़े है।


बेऊर जेल के अधीक्षक नीरज कुमार झा ने बताया कि जेल से मोबाइल मिलने के बाद तीन कक्षपाल पर कार्रवाई की गयी है. तीनों को सस्पेंड किया गया है। इनमें कक्षपाल अंतोष कुमार सिंह,आशीष कुमार और ओम कुमार गुप्ता शामिल हैं। जबकि उपाधीक्षक नीरज कुमार रजक, सहायक अधीक्षक अजय कुमार और दफा प्रभारी गिरीज यादव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि इन तीनों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो तीनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 


 बता दें कि शनिवार को पटना जोन के आईजी जितेंद्र राणा और आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह बेउर जेल पहुंचे थे। जेल में छापेमारी कर मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया था। जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान करीब 100 कैदियों से पूछताछ की गई,जिससे कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। बरामद मोबाइल को जांच के लिए आईजी अपने साथ ले गए हैं। अब कॉल डिटेल्स और CDR के माध्यम से पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि क्या गोपाल खेमका हत्याकांड की साजिश जेल से रची गई थी?