ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

पूर्णिया में लहराया 30.5 मीटर ऊंचा तिरंगा, महापौर विभा कुमारी ने किया राष्ट्रीय ध्वज स्थल का उद्घाटन

पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। यह हमें बताता है कि जो आजादी हमें हजारों कुर्बानियों से हासिल हुई है,उसे कभी नहीं भूलना है। राष्ट्रीय ध्वज लगाने का उद्धेश्य शहर की सुंदरता को बढ़ाना है।

BIHAR
ध्वज स्थल का उद्घाटन
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PURNEA NEWS: 4 मार्च मंगलवार को पूर्णिया नगर निगम ने शहर की सुंदरता में एक और नया अध्याय जोड़ दिया है। महापौर विभा कुमारी ने शहर के अति व्यस्ततम आस्था मंदिर तिनमुहानी पर 30.5 मीटर ऊंचाई वाले तिरंगा झंडा का उद्घाटन किया। महापौर विभा कुमारी द्वारा झंडा का उद्घाटन करते ही मौजूद लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए, नारों की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। 


मौके पर मौजूद लोगों के साथ-साथ राहगीरों ने भी रूककर झंडे को सलामी दी। गौरतलब है कि आस्था मंदिर तिनमुहानी चैराहा का सौंदर्यीकरण करते हुए वहां शहर का काफी उंचा 30.5 मीटर का तिरंगा झंडा नगर निगम द्वारा लगाया है। झंडा लगाने के बाद उसके चारों ओर स्टेनलेस स्टील की पाईप और जंजीर के द्वारा उसकी घेराबंदी करते हुए रंग-बिरंगी पेबर ब्लाॅक भी लगाए गए हैं।


इस संबंध में महापौर विभा कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों की पहचान है। यह झंडा हमें बताता है कि जो आजादी हमें हजारों कुर्बानियों से हासिल हुई है, उसे नहीं भूलना है। इसका उद्देश्य शहर की सुंदरता को बढ़ाना है।आप सब जानते हैं कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए लगातार प्रयास नगर निगम द्वारा किए जा रहे है। 


इस कड़ी में ग्रीन पार्क, वेंडीग जॉन, सड़कें और नालों का निर्माण शामिल है। शीघ्र ही शहर में 12 स्वागत द्वारों का निर्माण भी होगा। उन्होंने कहा कि आज पूर्णिया शहर लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर है तो यह सब शहरवासियों के सहयोग और आशीर्वाद का नतीजा है। यह शहर हम सबों का है और इससे स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्य बनाने में हम सबों को अपनी जिम्मेवारी का पालन करना होगा। आप सबों का आशीर्वाद बना रहे, मैं आपसे किए हर वादे को पूरा करूंगी। उन्होंने कहा कि पूर्णिया नगर निगम को सुंदर, स्वच्छ एवं स्मार्ट सिटी बनाना ही हमारा लक्ष्य है। पूर्णिया नगर निगम के विकास के लिए लगातार कवायद जारी है। 


वहीं समाजसेवी जितेंद्र यादव ने कहा कि आस्था मंदिर के सामने स्थित तिनमुहानी चैक काफी व्यस्त जगह हैं। साथ ही इसे शहर की हृदयीस्थली भी कहा जा सकता है। नगर निगम द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण की सूची में इस स्थान को प्राथमिकता के तौर पर रखा गया था और इस जगह का सौंदर्यीकरण कार्य करते हुए 30.5 मीटर का उंचा तिरंगा लगाया गया है। इसके आसपास रंग-बिरंगी पेबर ब्रिक्स के साथ स्टैंनलेश स्टील के जंजीर एवं पीलर से इसकी घेराबंदी भी किया गई है जो इसकी सुंदरता को निखारने का कार्य करेगा। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा से अब जबकि नगर निगम शहर की साफ-सफाई और सुंदरता की दिशा में इतना कुछ कर रहा है तो हम लोगों का भी दायित्व बनता है कि इसकी गरिमा को बरकरार रखेंगे और ना खुद गंदगी फैलाएंगे और ना ही औरों को गंदगी फैलाने देंगे। 


वहीं उद्घाटन समारोह के पश्चात मौजूद लोगों से महापौर विभा कुमारी, आर्ट ऑफ लीविंग के प्रशिक्षक सुशील कुमार, नीलम अग्रवाल एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से आग्रह करते हुए कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रद्धेय गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी महाराज का पदार्पण 8 मार्च को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में हो रहा है। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी के पूर्णिया आगमन का हम लोग स्वागत करते हैं। उनके एक दिवसीय महासत्संग कार्यक्रम को सफल बनाने में हमलोग अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं, इसमें आपलोग भी बढ़-चढ़ हिस्सा लें तथा गुरूदेव के कार्यक्रम में भाग लेकर अपने जीवन को धन्य एवं सार्थक बनावें।


इस मौके पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद पूनम देवी, चांदनी देवी, आतिश सनातनी, अमित कुमार सोनी, स्वपन घोष,प्रदीप जायसवाल, नवल जायसवाल, राजीव रंजन सहाय उर्फ बबलू सहाय, अभिजीत कुमार, सुरेश सिंह, अनिल उरांव, अंजनी साह, आस्था मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्रीप्रसाद महतो, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज साह, बंटी मिश्रा, आशीष पोद्दार, बहादुर यादव, बौआ पांडे, मो0 रहीम, शंकर यादव, चंदन भगत, मुरारी झा, प्रदीप दास, विजय पाल, संजय सिंह, सत्येंद्र कुमार, कैलाश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

टैग्स